Shh: चुपचाप इस क्यूट एक्ट्रेस ने कर ली शादी...वायरल हो गई #WeddingPics
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस ऋषिता भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद तिवारी के साथ सात फेरे ले लिए। बिल्कुल चुपचाप। और हर दुल्हन की तरह वो भी बेहद हसीन लग रही थीं। देखिए शादी की तस्वीरें।
बॉलीवुड में शादी एक ऐसी चीज़ है जो कुछ लोग बिल्कुल शू शां टाइप करते हैं तो कुछ बिलकुल सीक्रेट की तरह। ऐसा कि किसी को पता ही नहीं चले। ऐसे ही एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चुपचाप शादी कर ली है और उनकी शादी की तस्वीरें कल शाम से वायरल हो रही हैं।
ऋषिता भट्ट तो सबको याद ही होंगी। क्यूट सी हीरोइन जिन्हें हासिल में जिमी शेरगिल के साथ देखकर हर कोई अपना दिल दे बैठा था। जी हां, तो ऋषिता भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद तिवारी के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

ऋषिता के बॉयफ्रेंड आनंद तिवारी युनाइटेड नेशन्स में सीनियर डिप्लोमैट हैं। ऋषिता ने डेब्यू शाहरूख खान की फिल्म असोका से किया था लेकिन उन्हें याद सबने हासिल के लिए रखा। इसके अलावा ऋषिता दिल विल प्यार व्यार और शरारत जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं।
वैसे केवल ऋषिता ही नहीं, बॉलीवुड और टीवी के कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने गुपचुप शादी रचाकर सबको चौंका दिया -


Click it and Unblock the Notifications











