सलमान खान से लीजिये रोमांस करने की टिप्स!
प्यार और सलमान खान..माना कि आज सलमान खान एक एक्शन हीरो बन चुके हैं और उनकी एक्शन फिल्में दर्शकों को काफी किक भी दे रही हैं। लेकिन वहीं सलमान खान का मासूम चेहरा, उनका मुस्कुराना, अपने प्यार के लिए एक पल में सारी दुनिया को किनारे कर देना, उनका कमिटमेंट। ये सब भी दर्शकों को हमेशा से प्रभावित करता आया है।
मैंने प्यार किया से लेकर हाल ही में रिलीज हुई किक तक में सलमान खान ने रोमांस किया है और उनका प्यार करने का उनका अंदाजे बया ही अलग है। चाहे वो डॉक्टर बनें या बॉडीगार्ड, युवराज बनें या दबंग, हर एक रुप में वो हिरोइन के दिल को जीत ही लेते हैं। हालांकि करोड़ों दिलों को जीतने वाले सलमान खान आज तक कुंवारे हैं लेकिन रोमांस का इनका अंदाजर काफी खूबसूरत है।
तो अगर आप भी सलमान खान के फैन हैं तो आपको सलमान का ये प्यार भरा रुप जरुर याद होगा। इसे देखकर आपको भी कुछ आइडियाज आएंगे कि सलमान खान की स्टाइल में प्यार व प्यार का इजहार कैसे करें।


Click it and Unblock the Notifications