Tips- शाहरुख खान के अंदाज में करें प्यार का इज़हार
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता, राजा तो एक ही होता है और वो जो कह दे उसकी बात कोई काट नहीं सकता। शाहरुख भी कुछ ऐसे ही हैं। शाहरुख खान दिलों के राजा हैं, लड़कियों से कैसे प्यार का इजहार करना है ये उनसे बेहतर कौन जानता है। अपनी फिल्मों में शाहरुख ने जिससे प्यार किया उसे पाया भी चाहे वो वो किसी और की गर्लफ्रैंड हो या किसी की पत्नी।
शाहरुख को ना कहना लगभग नामुमकिन सा ही होता है। इसीलिये उन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। डर, अंजाम जैसी फिल्मों में शाहरुख खान ने प्यार की दीवानगी की हद दिखाई जो कि पागलपन के लगभग करीब ही थी। लेकिन इस किरदार से भी लड़कियां प्यार ही कर बैठीं। फिर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे, कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है फिल्मों से तो शाहरुख लड़कियों के सपनों के राजकुमार ही बन बैठे।
आज भी लड़कियों से पूछें कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए तो वो कहेंगी जो शाहरुख खान जैसा प्यार करने वाला हो। शाहरुख की आंखें भी कुछ ऐसी हैं कि वो जिसे भी प्यार से देख लें वो तो बस पहली ही नज़र में दिल हार बैठे। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी ये स्वीकार किया है कि शाहरुख को कुछ करने की जरुरत नहीं पड़ती वो एक बार प्यार से देख लें वही काफी है। तो आइये आप भी कुछ सीखिये इनसे।


Click it and Unblock the Notifications











