फ्लाइंग जट नहीं...फ्लाइंग टाईगर...2 फिल्म और सभी स्टार्स पीछे!
टाईगर श्राफ की फिल्म फ्लाइंग जट का ट्रेलर क्या आया हर तरफ लोग ट्रेलर की तारीफ ही कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ पहले ही हीरोपंती और बागी में अपना जलवा दिखे हैं। 2 ही फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में अच्छा खासा इजाफा हो गया।
टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म बागी थी जो अप्रैल में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट श्रद्धा कपूर थीं और लोगों ने फिल्म को तो सराहा हीं लेकिन खासकर टाईगर श्रॉफ के एक्शन को काफी ज्यादा सराहा गया। फिल्म का एक्शन कमाल का था।
[टाइगर श्रॉफ की शाहरूख-ऋतिक से जबरदस्त टक्कर..कौन हैं बेस्ट!]
उनकी अगली आने वाली फिल्म फ्लाइंग जट सुपरहीरो की कहानी है लेकिन ये सुपरहीरो थोड़ा देसी किस्म का है जिसे उंचाई से डर लगता है। फिल्म में टाईगर श्राफ के ऑपोजिट जैकलीन फर्नांडिस हैं।
बॉलीवुड में अगर पिछले 10 सालों में आए एक्टर्स की बात करें तो टाईगर श्राफ बाकियों से काफी अलग हैं। वो विनम्र और डाउन टू अर्थ हैं इस बात की तारीफ तो हर कोई करता है। आगे की स्लाइड्स पर देखिए टाइगर श्रॉफ कैसे हैं बाकियों से अलग।


Click it and Unblock the Notifications











