25 हो या 55.. शाहरूख बादशाह थे, हैं और रहेंगे..
शाहरूख खान पिछले 24-25 सालों में जितना बदले शायद हीं कोई स्टार उतना बदला हो।शाहरूख एक्टिंग से लेकर फिल्मों तक के मामले में अलग हीं है ये तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिवाना में ही दिखा दिया था कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं।
उसके बाद से लेकर आज तक शाहरूख ने हर तरह की फिल्में की।शाहरूख खान फिल्म इंडस्ट्री में लगताकर जमे हुए हैं और बने हुए हैं। उनकी अपनी बनाई एक अलग ही जगह है जिसको कोई इतने सालों में लेना तो दूर पहुंच भी नहीं पाया है।
[ALERT: तो ये हैं सलमान के फेवरिट पार्टनर.. न ऐश, न कैटरीना!]
शाहरूख कभी कंट्रोवर्सी में पड़े तो कभी जबान भी फिसली और उनके करियर में भी बुरा दौर आया लेकिन इन सब के बाद वो बढ़ते गए । फिल्मों में अपने रोमांटिक इमेज की वजह से वो रोमांस किंग भी कहलाए।
शाहरूख अपने पर्सनल लाइफ में भी सबसे सक्सेस फुल इंसान माने जाते हैं। वो अपनी पत्नि और बच्चों से भी उतना हीं प्यार करते हैं और उनके लिए हमेशा समय निकाल हीं लेते हैं।
शाहरूख खान ने जब फौजी सिरियल में काम किया था तो बेहद सिंपल दिखने वाले शाहरूख के बारे में सबका यही मानना था कि लुक्स नहीं अच्छे हैं कैसे चलेगा..लेकिन अब वो 50 की उम्र में भी हर किसी के दिल पर राज करते हैं।
देखिए इतने सालों में कैसे बदलते गए शाहरूख खान


Click it and Unblock the Notifications


