सलमान खान...बस नाम ही काफी है
सलमान खान पिछले 28 सालों में जितना बदले शायद हीं कोई स्टार उतना बदला हो।सलमान खान एक्टिंग से लेकर लुक के मामले में क्या हैं ये तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म मैने प्यार किया में ही दिखा दिया था।
उसके बाद से लेकर आज तक सलमान ने हर तरह की फिल्में की। सलमानखान फिल्म इंडस्ट्री में लगताकर जमे हुए हैं और बने हुए हैं। उनकी अपनी बनाई एक अलग ही जगह है जिसको कोई इतने सालों में लेना तो दूर पहुंच भी नहीं पाया है।
सलमान कंट्रोवर्सी में पड़े तो कभी जबान भी फिसली और उनके करियर में भी बुरा दौर आया लेकिन इन सब के बाद वो बढ़ते गए । फिल्मों में अपने कभी क्यूट से लड़के की की वजह से तो कभी लवर ब्वॉय के रोल के कारण वो लड़कियों के बीच हमेशा फेवरिट रहे तो लड़कों के बीच अपनी बॉडी को लेकर ऑइडियल कहलाए।
[इस रोमांटिक पावर कपल के आगे सभी हुए फेल...]
सलमान की पर्सनल लाइफ भी खुली किताब की तरह है। उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उमका पूरा परिवाक एक साथ रहता है। सलमान ने जब फिल्मों में इंट्री ली थी तो बहुत सिंपल और सीधे सादे से लगते थे।
जैसे जैसे सलमान की उम्र बढ़ती गई वो और भी ज्यादा स्मार्ट होते गए। वर्ल्ड के टॉप 10 स्मार्ट एक्टर्स में उन्हें भी स्थान मिला। अब भी वो साल दर साल बदलते जा रहे हैं..और 50 की उम्र में भी हर किसी के दिल पर राज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications