#VerySad: एक मोहनजोदड़ो हुई फ्लॉप और दांव पर लगे कितने करियर

ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो ने जैसे दिन देखे हैं भगवान वैसे किसी को ना दिखाए। हालांकि रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट ने भी ऐसे ही दिन उनकी फिल्म की टीम को दिखाए थे लेकिन मोहनजोदड़ो का सदमा वाकई इस फिल्म की टीम बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

देखा जाए तो मोहनजोदड़ो के बारे में जिस तरह हर चीज़ टॉप सीक्रेट रखी गई थी, ऐसा लग रहा था कि वाकई इस बार आशुतोष गोवारिकर सिनेमाई कलाकृति का ऐसा नमूना पेश करेंगे कि सब दंग रह जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ भी।

Mohenjodaro flop

मोहनजोदड़ो देखकर लोग दंग ही रह गए कि कोई इतनी गफलत में कैसे जी सकता है जितनी कि आशुतोष गोवारिकर थे। क्या उन्हें सच में अंदाज़ा नहीं था कि वो कर क्या रहे हैं?
[बॉक्स ऑफिस SCORE: रूस्तम के नो टिकट, मोहनजोदड़ो के नो दर्शक]

बहरहाल फिल्म के बारे में हम आपको काफी बातें बता चुके हैं इसलिए बार बार उन्हें दोहरा कर मन खराब क्यों करना। पर आपको अभी भी नहीं पता कि फिल्म की गलतियां क्या थीं तो यहां पढ़ लीजिए ->[ऐसे बनी मोहनजोदड़ो 2016 की सबसे बड़ी फ्लॉप!]

मोहनजोदड़ो की वजह से कई लोगों के करियर पर गहरा असर पड़ा है और यहां हम केवल उसकी बात करेंगे। जानिए फिल्म से किस किस पर असर पड़ा, किसी पर अच्छा तो किसी पर बुरा -

आशुतोष गोवारिकर का करियर
तीन फ्लॉप फिल्में - खेलें हम जी जान से, वॉट्स योर राशि और अब मोहनजोदड़ो। इसके बाद आशुतोष गोवारिकर को वापस उठने में काफी समय लगेगा। खासतौर से तब जब लगान, स्वदेस और जोधा अकबर ने उन्हें काफी पहचान दिलाई है।

ऋतिक रोशन की काबिल
ऋतिक रोशन की काबिल पर मोहनजोदड़ो का असर ज़रूर पड़ेगा। हालांकि फिल्म की रिलीज़ अभी दूर है लेकिन ऋतिक रोशन इस बीच कहीं नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में काबिल के लिए लोगों का विश्वास जीतना उनके लिए बहुत ही मुश्किल होने वाला है।

पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े के लिए हालांकि ज़्यादा मुश्किल नहीं है सिवाय इसके कि उनकी एक्टिंग और लुक्स में सोनम कपूर और अथिया शेट्टी का मिला जुला रूप है। और ऊपर से पहली ही फिल्म में उनके साथ जो किया गया है उससे उनके करियर को उबारना थोड़ा मुश्किल है।

पीरियड फिल्में
अब पीरियड फिल्में बनाने वाले निर्देशक को थोड़ी दिक्कत होगी। क्योंकि एक बार जनता का विश्वास उठा तो फिर तो वो अपने आप की भी नहीं सुनते और अगली पीरियड फिल्म है राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मिर्ज़िया।

बड़े बजट की फिल्में
बॉम्बे वेलवेट और अब मोहनजोदड़ो ने कम से कम हर प्रोड्यूसर को बड़े बजट की फिल्म बनाने से पहले 10 बार सोचने की वार्निंग दे दी है। मोहनजोदड़ो का बजट 120 करोड़ है लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट इससे कहीं ज़्यादा था।

अरूणोदय सिंह
हालांकि अरूणोदय का करियर ज़्यादा बचा नहीं था लेकिन अब तो वाकई बिल्कुल ही नहीं बचा है।

क्लैश वाली फिल्में
अब जब भी दो फिल्में टक्कर लेंगी तो एक बार डर तो ज़रूर लगेगा। क्योंकि जो हाल रूस्तम और मोहनजोदड़ो के क्लैश से मोहनजोदड़ो का और दिलवाले - बाजीराव मस्तानी से दिलवाले का हुआ है उसके बार कोई भी दस बार सोचेगा।

रईस का कॉन्फिडेंस
फिलहाल तो बस एक ही इंसान थोड़ा कॉन्फिडेंस में चैन की सांस ले रहा है और वो हैं शाहरूख खान!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X