करनजीत कौर वोहरा से सनी लियोनी बनने का कैसा रहा हसीना का सफर, नाम के पीछे की सच्चाई से उठाया पर्दा

सनी लियोनी बॉलीवुड की काफी खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में भी काफी हिट फिल्मों में काम किया है। जल्दी ही उन्हें 'केनेडी' फिल्म में देखा जाने वाला है। लेकिन कुछ वक्त पहले उन्हें 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहना मिली। सनी लियोनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने से पहले ऐसी इंडस्ट्री में काम किया, जिसे नैतिक रूप से बुरा ही बताया जाता है। हाल ही में जब सनी से इस बारे में पूछा गया कि कब और क्यों उन्होंने अपने नाम को बदला? एक्ट्रेस में बेहद ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
सनी के नाम से खुश नहीं थी उनकी मां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। लेकिन जब उनसे ऐसा सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने अपने नाम का पहला शब्द यानी कि 'सनी' खुद ही रख लिया था। वही उनका लास्ट नेम 'लियोनी' एक अमेरिकी मैगजीन द्वारा रखा गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी एक्ट्रेस के भाई संदीप सिंह का निकनेम बताया जाता है। जिसे एक्ट्रेस ने अपना फर्स्ट नेम बना लिया। इस बात से सनी लियोनी की मां बिल्कुल भी खुश नहीं थी।
ऐसे सनी लियोनी को मिला लास्ट नेम
इसी के साथ आपको बता दें कि सनी लियोनी ने मिड-डे से बातचीत करते हुए इस बात का जिक्र किया और बताया कि "मैं अमेरिका में एक मैगजीन के लिए इंटरव्यू देने गई थी। जहां पर मुझसे पूछा गया कि आप कैसा नाम चाहती हो? लेकिन मैं उस वक्त कुछ सोच नहीं पा रही थी।" सनी लियोनी ने आगे यह भी बताया कि "मैं एक टैक्स और रिटायरमेंट कंपनी में काम किया करती थी। मैंने एचआर डिपार्टमेंट और अकाउंटिंग डिपार्टमेंट दोनों में काम किया। लेकिन मैं एक इंटरव्यू कर रही थी और मुझे इस बारे में अच्छे से पता था कि मुझे जल्दी से काम पर लौटना होगा, ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं पकड़ी जा सकती थी। लेकिन उन्होंने मुझसे यह पूछा कि आप अपना नाम क्या लिखवाना चाहोगी? जिस पर मैंने उनसे अपना फर्स्ट नेम 'सनी' बोल दिया और लास्ट में मैंने उनसे अपने हिसाब से तय करने के लिए कह दिया था। सनी मेरे भाई का पेट नेम है।"
मां ने किया था नाम पर विरोध
सनी लियोनी ने इसी इंटरव्यू के आगे इस बात का भी जिक्र किया कि "मेरी मां को इस बात से नफरत हो गई थी कि मैंने अपने भाई का नाम इस्तेमाल किया। उन्होंने मुझे कहा कि इतने सारे नाम के बीच में तुम्हें यही नाम मिला है? लेकिन मैगजीन ने जो मेरा लास्ट नेम चुना था वह मैंने अपना लिया था। दरअसल आपको बता दें कि मैगजीन के इटैलियन मूल के मालिक ने उनको 'लियोनी' नाम दे दिया था।"
सनी लियोनी का वर्कफ्रंट
अगर हम सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि पिछले महीने ही उन्होंने सिडनी में 'केनेडी' फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड किया था। यहां तक कि 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी इस फिल्म की भी तारीफ हुई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी लियोनी का करियर बिग बॉस सीजन 5 से स्टार्ट हुआ था। जिसके बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों के ऑफर आए। सनी लियोन ने जिस्म 2, रागिनी mms2 और हेट स्टोरी 2 जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications