Rashmika Mandanna Education: कितनी पढ़ी लिखीं हैं रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ना होतीं तो इन फील्ड्स में..

Rashmika Mandanna Education: रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी शादी को लेकर बिजी हैं और लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। नेशनल क्रश ने अभिनेता विजय देवरकोंडा को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। दोनों के नाम काफी लंबे समय से जुड़ रहा था और हाल ही में इसको आधिकारिक कर दिया गया है।

Rashmika Mandanna

VIROSH नाम से जोधपुर में शादी की तैयारियां हो रही हैं। लेकिन इस बीच रश्मिका मंदाना को लेकर कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जो कि आपको जरूर जानना चाहिए।

Also Read
Video: नाले में गिरीं पूर्व पीएम इमरान खान की बहन, वीडियो ने पूरी दुनिया में करवाई पाकिस्तान की थू थू
Video: नाले में गिरीं पूर्व पीएम इमरान खान की बहन, वीडियो ने पूरी दुनिया में करवाई पाकिस्तान की थू थू

क्या आप जानते हैं कि रश्मिका मंदाना कितनी पढ़ी लिखी हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि वो नेशनल क्रश ना होतीं तो किन फील्ड्स में कमाल का काम कर सकती थीं। उनकी क्वालीफिकेशन जानकर आप झटका खाकर खड़े हो जाएंगे।

क्या है रश्मिका मंदाना की क्वालीफिकेशन?

रश्मिका मंदाना ने नेशनल क्रश बनकर लोगों का दिल चुरा लिया था और इस वक्त लगातार बेहतरीन काम कर रही हैं। पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उनकी शुरुआती शिक्षा कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल में हुई थी। इसके उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रामाय्या कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से डिग्री हासिल की।

इसके अलावा रश्मिका ने अंग्रेजी साहित्य, पत्रकारिता और मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की। इससे इतना तो तय है कि इन फील्ड्स में वो माहिर हैं और जर्नलिज्म में भी कमाल कर सकती थीं। हालांकि वो एक्ट्रेस बन गईं और सफलता के झंडे गाड़ दिए। आज उनको नेशनल क्रश के नाम से जाना जाता है। उन्होने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेसेस में उनका नाम आता है। चाहे पुष्पा हो या फिर एनिमल, उनके किरदारों को काफी पसंद किया गया है।

नेशनल क्रश बनते ही बदली लाइफट

साउथ में काम कर रहीं रश्मिका को वो पहचान नहीं मिली थी। लेकिन अचानक एक वीडियो वायरल हुआ और वो रातों रात सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। देखते ही देखते उनका चेहरा लोगों की आंखों में बस गया और वो नेशनल क्रश बन गईं। हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री से उनको ऑफर्स आने लगे और वो स्टार बन गईं।

More from Filmibeat

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X