अक्षय कुमार को विश करने में क्रिएटिवटी..ऋतिक को इग्नोर..बहुत नाइंसाफी है!
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बचा है और अब तक शायद दर्शकों का भी मूड बन गया होगा की किसे सर्पोट करना है या दोनों को ही देखने जाना है।
वैसे अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन दोनों की शानदार पॉपुलैरिटी है और फैन फॉलोइंग के बारे में क्या ही बोलना। दोनों ही स्टार्स के फैन्स बस इसी के इंतजार में हैं कि फिल्म रिलीज हो और देखने निकल पड़े।अब तो फिल्मी पंडित भी नहीं बता पा रहे कि किसका पलड़ा भारी है।
[अक्षय कुमार भी सलमान से कम नहीं...इतनों को दिया चांस..कोई पास..कोई फेल!]
खैर ये तो अब पता चल ही जाएगा लेकिन एक और बात जो इस बार काफी अलग है वो ये कि बॉलीवुड के कई स्टार रूस्तम के लिए अक्षय कुमार को विश कर रहे हैं और फिल्म देखने की अपील भी कर रहे। आलिया भट्ट ने टिप टिप बरसा पानी पर डांस कर अपील की तो रणवीर सिंह तो पूरे यूनिफॉर्म में दिखे। लेकिन इन सब के बीच किसी ने भी ऋतिक रोशन को मोहनजोदड़ो के लिए नहीं विश किया।
बहरहाल ऐसा बॉलीवुड में पहली बार दिख रहा है। अब इससे अक्षय कुमार को कितना फायदा होगा और ऋतिक को कितना नुकसान ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल आप देखिए कौन कौन से स्टार्स ने किस अंदाज में अक्षय को किया विश।
देखें विडियो :


Click it and Unblock the Notifications