कहीं डांस तो कहीं रोमांस..ऐसी रही बॉलीवुड सितारों की होली!
बॉलीवुड अदाकारा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा सहित कई कलाकारों ने होली के मौके पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं और उत्सव पर उनसे पानी को बर्बाद नहीं करने की गुजारिश भी की।
अमिताभ ने ट्विटर पर अपने फोलोअर्स के लिए सीधा सा होली मुबारक संदेश लिखा, जबकि फेसबुक पर उन्होंने परिवार की एक फोटो साझा की जिसमें वह, उनकी पत्नी जया, बेटी श्वेता, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के चेहरों पर रंग लगा हुआ है।
[कभी सलमान खान कहलाते थे इन कारणों से बैड ब्वॉय !]
अभिषेक ने पोस्ट किया कि मुझे पता है कि यह मुश्किल है लेकिन कृपया सूखी होली खेलने की कोशिश करें। अभिनेत्री आलिया भट ने अपने संदेश में कहा कि होली की शुभकामनाएं, पूरा दिन अच्छा और खुश और रंगो से शराबोर बीते। लेकिन इस साल पानी को बचाएं, हमें जरूरत है।
आइये देखते हैं सितारों ने कैसे खेली होली।


Click it and Unblock the Notifications











