40 साल पहले क्यों जया बच्चन को दी कसम के बावजूद अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ फिल्म की!

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 79वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर देशभर के लोग, राजनेता से लेकर तमाम हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर आईए उनकी जिंदगी का सबसे चर्चित सिलसिला किस्सा आपको बताते हैं।

3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने अपने प्यार जया बच्चन से शादी रचाई। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बहुत ही शानदार चल रही थी लेकिन इस जोड़ी के बीच एंट्री हुई उस जमाने की मशहूर और सक्सेसफुल एक्ट्रेस रेखा की। रेखा जिनका नाम पहले ही कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका था। रेखा ने जब अमिताभ बच्चन के साथ काम किया तो इस जोड़ी न केवल फिल्मों में पसंद किया बल्कि इनके अफेयर की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा।

Amitabh Bachchan

साल 1976 में आई अमिताभ बच्चन और रेखा की फिल्म 'दो अंजाने'। इस फिल्म के बाद से कहते हैं कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ने लगे थे। रेखा को तो अमिताभ बच्चन से इश्क हो चुका था और बिग बी भी उनकी कंपनी पसंद किया करते थे। लेकिन परेशानी ये थी कि अमिताभ बच्चन पहले से शादीशुदा थे।

अमिताभ बच्चन और रेखा के प्रेम प्रसंग के चर्चे हर न्यूजपेपर और मैगजीन पर फ्रंटपेज पर छपा करते थे। इन सबसे दुखी होकर जया बच्चन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया था। जया बच्चन अपने पति के अफेयर की खबरें पढ़ व सुन-सुनकर तनाव में आ चुकी थीं।

जहां एक तरफ जया बच्चन अपने बच्चों और परिवार में उलझीं थीं तो वहीं वह बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खासा परेशान थीं। इन सबसे उबरने के लिए जया बच्चन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया।

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को ये धमकी तक दे दी थी

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को ये धमकी तक दे दी थी


कहा जाता है कि जया बच्चन ने एक दिन पति अमिताभ बच्चन से साफ लहजे में कह दिया कि वह अब रेखा संग काम न करें। जया ने पति से कसम ली कि वह अब कभी भी रेखा के साथ काम नहीं करेंगे। जया बच्चन ने आंखों में आंसू लिए अमिताभ बच्चन से ये भी कह दिया था कि अगर वह वादा नहीं करेंगे तो वह घर छोड़कर बच्चों को लेकर चली जाएंगी।

अमिताभ बच्चन ने दे दिया था जया बच्चन को सबसे बड़ा वादा

अमिताभ बच्चन ने दे दिया था जया बच्चन को सबसे बड़ा वादा

फिर क्या, अमिताभ बच्चन ने परिवार को टूटने से बचाने के लिए पत्नी जया बच्चन की इस बात को मान लिया। एक तरफ अमिताभ बच्चन के बच्चे अभिषेक और श्वेता बड़े हो रहे थे, तो दूसरी तरफ वह अपने इस ट्रायंगल को ठीक करना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि इन सब की वजह से उनका बसा बसाया घर टूट जाए।

बॉलीवुड की इस जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया

बॉलीवुड की इस जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया


अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को कसम दे दी कि वह कभी भी रेखा संग काम नहीं करेंगे। रेखा और अमिताभ बच्चन ने 'अनजाने', 'आलाप', 'खून पसीना', 'गंगा की सौगंध', 'मुकद्दर का सिकंदर' समेत कई फिल्मों में दोनों ने काम किया। इस जोड़ी को न केवल प्यार मिला बल्कि लोग इन स्टार्स पर जान छिड़कते थे। लेकिन जया बच्चन ने परिवार को बचाने के लिए बॉलीवुड की इस जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

आज तक की सबसे बड़ी जोड़ी

आज तक की सबसे बड़ी जोड़ी

जया-रेखा-अमिताभ बच्चन का सब ठीक ही होने जा रहा था कि फिर बीच में आ गए यश चोपड़ा। यश चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने जा रहे थे। जिसमें वह नामुमकिन जोड़ी को कास्ट करना चाहते थे।

सिलसिला फिल्म

सिलसिला फिल्म


यश चोपड़ा उस समय सिलसिला फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे थे। ये एक लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म थी। फिल्म के लिए यश चोपड़ा एक ऐसी टीम को कास्ट करना चाहते थे जो बॉलीवुड में अच्छा काम कर चुकी हों और असल जिंदगी में भी जो इन प्रेम प्रसंग के चर्चों से गुजर चुकी हो।

रेखा-जया बच्चन-अमिताभ बच्चन कभी नहीं करने वाले थे साथ में काम

रेखा-जया बच्चन-अमिताभ बच्चन कभी नहीं करने वाले थे साथ में काम

निजी जिंदगी में रेखा संग बिग बी और जया बच्चन आपस में बात भी नहीं करते थे लेकिन यश चोपड़ा उनके पास अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे। उन्होंने तीनों से कई सिलसिले में बात की और फिर इन्हें अपनी फिल्म में काम करने के लिए मना ही लिया।

जया बच्चन की कसम तोड़ कर अमिताभ बच्चन को क्यों करना पड़ा रेखा संग काम

जया बच्चन की कसम तोड़ कर अमिताभ बच्चन को क्यों करना पड़ा रेखा संग काम

साल 1980 के दौरान अमिताभ बच्चन की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। वह अपने करियर को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। 'राम बलराम', 'दो और दो पांच' जैसी फिल्में बिग बी ने की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। इस वजह से यश चोपड़ा की सिलसिला में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने लिए हामी भर दी।

सिलसिला की कास्टिंग यश चोपड़ा के अलावा कोई नहीं कर पाता

सिलसिला की कास्टिंग यश चोपड़ा के अलावा कोई नहीं कर पाता

दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के अलावा रेखा-जया-अमिताभ को साथ में काम करने के लिए कोई नहीं राजी कर सकता था। यही वजह है कि सिलसिला के बाद फिर कभी अमिताभ और रेखा ने साथ में काम नहीं किया।

 सिलसिला से जया बच्चन ने किया कमबैक

सिलसिला से जया बच्चन ने किया कमबैक

शादी और बच्चों की वजह से लंबे ब्रेक के बाद सिलसिला में जया बच्चन ने वापसी करने का ठाना। जया की वापसी के बड़े बड़े पोस्टर हर मोड़ पर नजर आने लगे थे। वहीं रेखा और अमिताभ का एंगल तो पहले से ही हर तरफ गॉसिप्स का विषय था।

रेखा जैसा कोई नहीं

रेखा जैसा कोई नहीं

रेखा एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिनके नाम का इस्तेमाल करके मीडिया में खूब मलासा छापा गया। जबरदस्ती फिल्म जगत में धकेली गईं रेखा का नाम बिग बी से खूब जोड़ा गया तो कभी किसी दूसरे एक्टर के साथ जोड़ा गया। उनकी सफलता की बात करने से ज्यादा लोगों ने उनकी निजी जिंदगी के किस्सों को तूल दिया।

कई बार इंटरव्यू में रेखा ने बोल्ड बयान भी दिये और लोगों की जबान को बंद किया। खैर रेखा ने ज्यादा इन बकवास खबरों को तूल नहीं दिया और वह अपनी सफलता की ओर बढ़ती गईं और इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस के नाम से जानी जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X