अक्षय कुमार और इनकी जोड़ी थी लाजवाब.. लुक्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
कभी बॉलीवुड की सबसे हिट ऑनस्क्रीन जोड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें देखकर आप भी चाहेंगे कि एक फिल्म वो साथ में जरुर करें।
अक्षय कुमार की कई ऐसी एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ी सुपरहिट रही। उनमें से कैटरीना कैफ हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना ने लगभग 8 फिल्मों में साथ में काम किया और सभी फिल्में सुपरहिट रहींअक्षय कुमार कहते थे कि कैटरीना कैफ उनकी लकी मैस्कट हैं लेकिन अब लगता है कि अक्षय कुमार ही कैटरीना के लकी मैस्कट थे क्योंकि उनकी ज्यादातर हिट फिल्में अक्षय कुमार के साथ हैं।
दोनों की केमेस्ट्री तब लोगों पसंद आ रही थी जब वो सलमान खान की गर्लफ्रेंड थी।लेकिन अक्षय कैटरीना को दर्शकों से सलमान कैटरीना की जोड़ी से भी ज्यादा प्यार मिला।उनकी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता था।
[#ViralPics: कोई क्यूट ना कहे इसलिए हीरोइन ने करवाया #SemiNude फोटोशूट!]
अक्षय कुमार की फिल्में तो लगातार आती रहती हैं लेकिन कैटरीना कैफ के ग्रह नक्षत्र इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। उनकी बार बार देखो और फितुर दोनों पिछले साल फ्लॉप की थी। कैटरीना कैफ को एक अदद हिट की तलाश जो है सलमान खान के साथ एक था टाइगर से शायद खत्म हो जाए।
आइये देखते हैं दोनों की कुछ हॉट और क्यूट तस्वीरें जिसे देखकर आप भी मानेंगे कि इन्हें एक फिल्म तो साथ में जरुर करनी चाहिए ताकि वो मैजिक दोबोरा दिख सके।


Click it and Unblock the Notifications