एक और स्टार बहन बॉलीवुड में इंट्री को तैयार...
बॉ़लीवुड में एक और स्टार बहन पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में इंट्री करने को तैयार है। ये कोई और नहीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आइशा शर्मा हैं। आपको शायद याद हो कि आइशा शर्मा इस साल के किंगफिशर कैलेंडर पर भी नजर आ चुकी हैं।
मॉडल से एक्टर बनने वाली आयशा शर्मा को दक्षिण में पहले हीं 3 फिल्में मिल चुकी हैं। वो बॉलावुड में भी सलमान खान और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म जुड़वा के रीमेक जुड़वा 2 से इंट्री करेंगी वो भी वरूण धवन के ऑपोजिट।
[ये हैं सहीं मायने में सुपरस्टार..]
आयशा की बहन नेहा शर्मा काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं। नेहा ने भी 2007 में अपनी पहली फिल्म 'चिरुथा' दक्षिण भारत में ही की थी। उनके हीरो राम चरण थे।
अब ये तो फिल्म आने के बाद पता चलेगा कि वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन मॉडल के तौर पर वो अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











