8Years: ये फिल्म न ही देखें, अगर दिल कमजोर है तो, बुरी तरह कांप जाएंगे
जब बात हॉरर फिल्मों की आती है को बॉलीवुड की ऐसी कम ही फिल्में हैं जो ऑडिएंस को डराने में कामयाब होती हैं। कई हॉरर फिल्में डराने के बजाए महज एक मजाक बनकर रह जाती हैं लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो ऑडिएंस को दशकों तक दहशत से भर देती हैं। ऐसी ही एक फिल्म 8 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ऑडिएंस को इस हद तक डराया था कि शायद ही किसी फिल्म ने इतना डराया हो। इस फिल्म में कोई बड़े स्टार नहीं थे लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी।
[सत्यमेव जयते के बाद ये होता Dhamaka, पहले ही Reject, दो सुपरस्टार ने ठुकराई फिल्म]
हम बात कर रहे हैं 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920 की.. अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल स्टारर ये फिल्म खतरनाक हॉरर सीन से भरी थी। ये फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर थी। ज्यादातर हॉरर फिल्मों की बात करें तो ये फिल्म न ही ऑडिएंस को इंप्रेस कर पाती हैं और न ही बॉक्स ऑफिस पर चलती हैं लेकिन ये फिल्म ऑडिएंस को इतनी पसंद आई कि फिल्म मेकर्स ने इसके 2 और सीक्वल बना डाले। हालांकि ये सीक्वल पहली फिल्म की तरह तो नहीं चल सके।

ज्यादातर फिल्म मेकर्स ऐसी फिल्मों को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते और फिल्में हिट करवाने के लिए हॉरर के साथ कॉमेडी की कॉकटेल पेश करते हैं। वहीं 1920 के अलावा बॉलीवुड में ऐसी कम ही सीरियस हॉरर फिल्में हैं जो ऑडिएंस को पसंद आई हों। तो इसी बात पर आगे जानें टॉप 10 हॉरर फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











