..................... Honey Singh said that his songs like blue hai pani pani were nonsense - Hindi Filmibeat

हनी सिंह ने अपने ही गानों को बताया, जताया अफ़सोस, बोले- हंसी आती है कि लोग...

Honey Singh Called His Songs Nonsense

Honey Singh Called His Songs Nonsense: यो यो हनी सिंह अभी के समय पर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने रहते हैं और आपको बता दें कि वह अपने गानों के साथ-साथ अपने विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हनी सिंह के गाने इतनी ज्यादा जबरदस्त होते हैं के लोग उन पर पूरी-पूरी रात पार्टी भी करते हैं। लेकिन अब इसी बीच हनी सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हनी सिंह ने अपने इस वायरल वीडियो में अपने ही गानों को बकवास बता दिया। दरअसल द लल्लनटॉप के साथ बातचीत के दौरान हनी सिंह ने कहा कि उनके उन गानों का कोई भी तुक नहीं था। लेकिन इसके बावजूद भी लोग उन गानों पर इंजॉय करते थे।

हनी सिंह ने इस इंटरव्यू के दौरान बात की और कहा कि "मैंने अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा स्टुपिड गाना लिखा वो है ब्लू है पानी पानी। ये कोई गाना है। आज ब्लू है पानी पानी और दिल भी सानी सानी, ये क्या कोई गाना होता है, यह बकवास है। मैंने इसको 2 घंटे में पूरा कर दिया था।"

हनी सिंह ने इस पर आगे कहा कि "एक गाना था लुंगी डांस लुंगी डांस... ये क्या है, पार्टी ऑल नाइट, पता नहीं ऐसे कितने गाने थे। जिनका ना कोई सिर था और ना ही पैर। लोग पता नहीं क्यों मुझे सिर पर बिठाने लगे थे। मुझे इन गानों पर परफॉर्म भी करना पड़ता था और मैं हंसता था। लोग आज भी पागल है इन गानों के लिए और इन पर नाचते भी है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह का एक गाना 'पायल' रिलीज हुआ है और इसमें नोरा फतेही को भी देखा जा रहा है। लोगों के बीच यह गाना भी काफी ज्यादा मशहूर हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। हनी सिंह के ऐसे ही बहुत सारे पुराने गाने भी थे जो आज भी ट्रेंड करते हैं और लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं।

Read more about: honey singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X