29 साल की गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बोले 83 साल के अल पचीनो, डीएनए टेस्ट करने की रखी मांग!

Al Pacino

Al Pacino's girlfriend Noor Alfallah pregnancy: हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अल पचीनो ने पहली बार अपनी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह के प्रेग्नेंट होने की खबरों को लेकर खुलकर बात की है।

खबरों के मुताबिक, अल पचीनो अपने आने वाले चौथे बच्चे के पिता बनने वाले हैं जो कि उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह से होने वाला है। इस खबर ने पिछले सप्ताह इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था लेकिन अब अल पचीनो ने इस खबर पर से अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए उस पर खुलकर बात की। बता दें, नूर की प्रेग्नेंसी की खबरें 31 मई 2023 को सोशल मीडिया पर फैलने लगी थीं।

प्री नेटल डीएनए टेस्ट की रखी था डिमांड

'गॉडफादर' एक्टर Al Pacino ने एक वीडियो के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड की प्रेगनेंसी के बारे में कहा, यह उनके लिए एक खास पल है। अल पचीनो जब शुरू में ये बात पता चली थी तो वे चाहते थे प्री नेटल डीएनए टेस्ट हो। अल पचीनो ने बताया कि वे गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर से इतने ज्यादा सरप्राइज थे कि उन्होंने प्रीनेटल डीएनए टेस्ट की डिमांड रख दी थी।

11 सप्ताह तक नहीं पता चला गर्लफ्रेंड है प्रेग्नेंट

उन्होंने बताया कि नूर ने उन्हें इस बात की खबर शुरू में नहीं लगने दी थी कि वे 11 सप्ताह की प्रेग्नेंट हैं क्योंकि वे जानती थी कि अल पचीनो को कोई और बच्चा नहीं चाहिए। रिपोर्ट में ये भी कहा गया, अल पचीनो के तीनों बच्चे इस खबर से बेहद नाराज थे।

अल पचीनो ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए क्या कहा

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अल पचीनो ने एक वीडियो में कहा, यह बहुत ही स्पेशल पल है और हमेशा रहेगा। मेरे कई बच्चे हैं लेकिन यह आने वाला बच्चा बहुत स्पेशल है, क्योंकि इस उम्र में वे पिता बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे।

अल पचीनो के बच्चे

अल पचीनो की 30 वर्षीय बेटी है जो की एक्टिंग कोच Jan Tarrant से थी। वहीं उनके 18 साल के दो ट्विंस बच्चे भी हैं जोकि स्टार Beverly D'Angelo से हुए थे। इन्होंने कभी शादी नहीं की।

अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह डेटिंग की खबरें

पहली बार अप्रैल 2022 में अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह की डेटिंग की खबरें सामने आईं। यह दोनों लॉस एंजेलिस में एक साथ डिनर करते हुए देखे गए। इसके बाद नूर ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी अल पचीनो के साथ शेयर की। इसके बाद इस कपल को न्यूयॉर्क सिटी में एक एग्जिबिशन गैलरी में भी साथ में देखा गया।

बड़ी उम्र के लोगों को डेट करती है नूर अल्फल्लाह

आपको बता दें ,अल पचीनो से पहले नूर का नाम 79 साल के मिक जैगर और 61 साल के अरबपति निकोलस बर्गग्रेन से जोड़ा जा चुका है। हालांकि वह 91 वर्षीय फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड के साथ भी इनका नाम जोड़ा गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि वह सिर्फ एक फैमिली फ्रेंड हैं।

अल पचीनो हैं नामी अभिनेता
आपको बता दें, अल पचीनो हॉलीवुड में सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने द गॉडफादर, स्कारफेस, हीट, सेंट ऑफ अ वुमन और डॉग डे आफ्टरनून सहित कई नामी फिल्मों में अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X