53 साल के मशहूर स्टार ने 18 साल की हसीना के साथ में रचाई थी शादी, 8 बच्चों के बाद टूटा दुखों का पहाड़

 Charlie Chaplin Daughter Died,

विश्व सिनेमा में अपनी भूमिका से हर किसी को इंप्रेस करने वाले एक्टर और कॉमेडियन चार्ली चैपलिन ने चार शादियां रचाई. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी चौथी पत्नी यानि कि ऊना ओ'नील खुद एक हॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर भी है. चार्ली चैपलिन और उनकी मुलाकात एक फिल्म के सिलसिले में हुई. हालांकि वह फिल्म कभी बन नहीं पाई. लेकिन बाद में दोनों कान जून 1943 में रोमांटिक रिश्ता शुरू हो गया. एक्ट्रेस महज़ 18 साल की थी और चार्ली चैपलिन 53 साल के थे. दोनों की उम्र में तकरीबन 35 साल का फासला था. यहां तक कि आपको बता दें कि ऊना ओ'नील के पिता से चार्ली चैप्लिन सिर्फ 6 महीने ही बड़े थे. एक्ट्रेस के पिता इस रिश्ते से नाखुश थे और इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ दिया. यूजीन ओ'नील अमेरिका के एक मशहूर नाटककार थे और उन्हें 1936 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका है.

चार्ली चैपलिन की बेटी का 74 साल की उम्र में हुआ निधन

चार्ली चैपलिन में यह चौथी शादी की थी. लेकिन इसके बाद भी उनकी यह शादी सबसे मजबूत शादी मानी गई. ऊना ओ'नील ने भी चार्ली का खूब साथ दिया. शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना करियर ही छोड़ दिया और चार्ली के साथ मिलकर 8 बच्चे किए. पिछली 3 शादियों से चार्ली के पूरे 11 बच्चे थे. लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में चार्ली के 8 बच्चों में से उनकी एक बेटी और मशहूर अभिनेत्री जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. बता दें कि पिछले हफ्ते की अमेरिका में उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान सामने आया. बताया गया कि 13 जुलाई को पेरिस में उनका निधन हो गया था.

जोसेफिन चैपलिन रहीं फेमस एक्ट्रेस

जोसेफिन चैपलिन, चार्ली की 8 संतानों में से तीसरे नंबर की बेटी थी. उनका जन्म 28 मार्च 1949 में सांता मोनिका, कैलिफोर्निया में हुआ. बता दें कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बेहद ही कम उम्र में अपने पिता की 1952 की फिल्म लाइमलाइट से की थी. जोसेफिन चैपलिन के तीन बेटे हैं. इतना ही नहीं उनके बाकी के भाई-बहन भी अभी जीवित है. एक्ट्रेस में कई सारी फिल्मों में काम किया. साथ ही आपको बता दें कि 1972 के सबसे चर्चित फ़िल्म निर्देशक पियर पाओलो पासोलिनी की द कैंटरबरी टेल्स और रिचर्ड बाल्डुची की लोडेर डेस फाउव्स में उनके काम की खूब प्रशंसा हुई. यहां तक कि उन्होंने कई सारे अमेरिकी टीवी सीरियल्स में भी काम किया.

More from Filmibeat

Read more about: charlie chaplin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X