..................... Hollywood is also inspired by Bollywood films, remakes of these Hindi films have been made|हॉलीवुड भी होता है बॉलीवुड की फिल्मों से इंस्पायर, इन हिंदी फिल्मों की बन चुकी है रिमेक| - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड भी होता है बॉलीवुड की फिल्मों से इंस्पायर, इन हिंदी फिल्मों की बन चुकी है रीमेक

अक्सर बॉलीवुड में हॉलीवुड की फिल्मों के रिमेक या इंस्पायर होने की बातें कही जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है हॉलीवुड भी कई बार बॉलीवुड से इंस्पायर होता है। हॉलीवुड में भी कई बार बॉलीवुड की फिल्मों का रिमेक बन चुका है जिसे वहां दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। कुछ फिल्में बॉलीवुड से इंस्पायर होती है वहीं कई बार फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों की ट्रु कॉपी भी होती हैं। ये रिमेक फिल्मों हॉलीवुड में हिट भी हो चुकी हैं और फिल्मों का सब्जेक्ट दर्शकों को काफी पसंद भी आया है। हालांकि इन फिल्मों का रिमेक बॉलीवुड में फिल्मों के रिलीज होने के तुरंत बाद नहीं बल्कि कई सालों बाद हुई हैं।

आइए बॉलीवुड की ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनका हॉलीवुड में बन चुका है रिमेक

डर

डर

शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का हॉलीवुड में रिमेक 'फियर' नाम से हो चुका है। यानी हिंदी नाम से ही प्रेरित होकर फिल्म का अंग्रेजी नाम रखा गया था। 1993 में आई शाहरुख खान की साईको थ्रिलर फिल्म 'डर' का साल 1996 में हॉलीवुड में रीमेक किया गया था। फियर फिल्म बॉलीवुड की ट्रू कॉपी है।

 रंगीला

रंगीला

1995 में आई फिल्म 'रंगीला' का रीमेक हॉलीवुड में 'विन अ डेट विद टेड हैमिल्टन' के नाम से किया गया था। उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ और आमिर खान स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हॉलीवुड में रीमेक हुई ये फिल्म हिंदी फिल्म रंगीला की ट्रू कॉपी है।

मैंने प्यार क्यों किया

मैंने प्यार क्यों किया

बॉलीवुड में साल 2005 में बनी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' का हॉलीवुड में रिमेक 'जस्ट गो विद इट' के नाम से बन चुका है। इस फिल्म का रिमेक साल 2011 में बना था। सलमान खान, सुष्मिता सेन और कैटरीना कैफ स्टारर बॉलीवुड की इस फिल्म का हॉलीवुड में बनी फिल्म ट्रू कॉपी है। डेनिस डुगन की इस रोमांटिक रीमेक फिल्म की काफी तारीफ हुई थी।

अ वेडनस डे

अ वेडनस डे

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'अ वेडनस डे' का हॉलीवुड में रिमेक 'अ कॉमन मैन' के नाम से बन चुका है। नीरज पांडे की इस थ्रिलर फिल्म का रीमेक हॉलीवुड में साल 2013 में किया गया जिसमें नसीरुद्दीन शाह वाली भूमिका अकादमी अवॉर्ड विनर बेन किंग्सले ने निभाई थी।

जब वी मेट

जब वी मेट

फिल्म 'जब वी मेट' बॉलीवुड के लिए एक माइलस्टोन साबित हुई है। फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का हॉलीवुड में रिमेक 'लीप ईयर' के नाम से बना था। हॉलीवुड में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

विक्की डोनर

विक्की डोनर

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'विक्की डोनर' को हिंदी फिल्मों के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आयुष्मान हमेशा कुछ हटके विषयों पर फिल्में बनाते हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' एडल्ट कॉमेडी विषय पर बनी थी। हॉलीवुड में यह फिल्म 'डिलीवरी मैन' के नाम से बनी थी। इस थीम को हॉलीवुड के दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X