..................... Hollywood horror movies list based on real life available on ott platforms - Hindi Filmibeat

इन सच्ची घटनाओं पर आधारित हॉरर फिल्मों को अकेले में देखने की ना करें गलती, OTT पर हैं मौजूद

Hollywood horror movies

आज के वक्त में हॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में है जो की सच्ची घटनाओं पर आधारित बनाई जा रही है। कई बार ऐसी फिल्मों को देखकर लोगों के दिल एकदम दहल जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अवेलेबल है।

The Conjuring

The Conjuring नाम की इस फिल्म को 2013 में रिलीज किया गया था। फ़िल्म को एड और लॉरीन वॉरेन की रियल लाइफ इनवेस्टिगेशन पर आधारित बनाया गया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Veronica

Veronica नाम की इस फिल्म को साल 2017 में रिलीज किया गया था और यह भी एक सच्ची घटना पर आधारित बनाई गई थी। यह फिल्म भी काफी डरावनी है और इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

The Ecorcism Of Emily Rose

The Ecorcism Of Emily Rose नाम की इस फिल्म को साल 2005 में रिलीज किया गया था। यह भी एक हॉरर फिल्म है और इसे देखकर कई बार लोगों की चीख भी निकाल सकती है।हालांकि इस फिल्म को पूरी तरीके से सच्ची घटना पर आधारित नहीं बनाया गया है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं।

The Haunting In Connecticut

The Haunting In Connecticut नाम की इस फिल्म का पोस्टर भी देखने में काफी डरावना लग रहा है। इसको स्नेडकर परिवार पर आधारित बनाया गया है जिन्हें डरावनी चीज महसूस होने लगती है। इसके बारे में काफी लिखा भी जा चुका है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

The Ritual

The Ritual नाम की यह फिल्म भी काफी डरावनी है और इसे आप अकेले तो बिल्कुल भी ना देखें। बताया जाता है कि इस फिल्म को नॉर्स मायथोलॉजी पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

The Amityville

The Amityville नाम की इस फिल्म को न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित एक घर में हुई सच्ची सुपरनैचुरल क्राइम पर आधारित बनाया गया है। जिसको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Poltergeist

Poltergeist नाम की इस फिल्म को 1982 में रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि यह भी काफी डरावनी है। इस फिल्म को सुपर नेचुरल घटनाओं पर आधारित बनाया गया है और इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Read more about: hollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X