हालीवुड ने चुरा ली ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म, एक नहीं 10 बार, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड में हर साल बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में आती हैं। हर फिल्म किसी न किसी रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड कायम करती है। ऐसी ही एक फिल्म आई थी 2013 में जिसका नाम था आशिकी 2.. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। वहीं हाल ही में इसी फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि इस फिल्म का आइडिया हॉलीवुड ने चुरा लिया है। यूं तो हॉलीवुड से फिल्मी आइडिया चोरी करने के वाकये अक्सर देखने को मिल जाते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है जब हॉलीवुड को बॉलीवुड की फिल्में चुराते देखा गया हो।
[Race 3: सामने आई सलमान खान की पुरानी टीस, सबके सामने भड़क गए, बोले- नहीं करूंगा काम!]
जी हां! हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म ए स्टार इज बोर्न का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लेडी गागा और एक्टर ब्रैडली कूपर के अलावा 12 और बड़े सुपरस्टार्स हैं। इस फिल्म का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ.. सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर जोक्स बनाने लगे हैं। लोगों ने तो सीन बाई सीन आशिकी 2 से इस हॉलीवुड फिल्म को कंपेयर करना भी शुरू कर दिया है।

इस फिल्म में आरोही के किरदार में दिख रही हैं लेडी गागा और आरजे के किरदार में दिख रहे हैं ब्रैडली कूपर.. कहानी और रोमांस के सीन्स एकदम आशिकी 2 जैसे। ऐसे में इस फिल्म का ट्विस्ट क्या होगा ये ट्रेलर में रिवील नहीं किया गया है। बहरहाल आगे जानें बॉलीवुड की उन 10 सुपरहिट फिल्मों के बारे में जिन्हें हॉलीवुड के जबरदस्त तरीके से कॉपी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











