हॉलीवुड तो नहीं गए..लेकिन शाहरूख-अक्षय की फिल्मों में नजर आए सुपरस्टार्स!
भले हमारे स्टार्स को कितनी भी हॉलीवुड की गलियां पसंद आएं। इरफान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय तक हॉलीवुड में अपना झंडा फहरा चुके हैं। इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा को तो लोग काफी पसंद भी करते हैं और अच्छी खासी उनकी पॉपुलैरिटी है।
हमारे कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें हॉलीवुड से ऑफर्स तो आए लेकिन उन्होंने जाना सही नहीं समझा। अब आमिर खान को ही देख लीजिए, उन्होंने हाल में भी कहा कि वो किसी भी कीमत पर कभी भी हॉलीवुड की फिल्में नहीं करेंगे । उन्हें बॉलीवुड में ही काम करना पसंद है।
[सलमान खान के पक्के दोस्त..बड़े भाई..तस्वीरें भी एक से बढ़कर एक..PICS]
शाहरूख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें हॉलीवुड से कुछ खास लगाव नहीं है लेकिन मजेदार बात ये है कि ये हॉलीवुड तो नहीं गए लेकिन अपनी बॉलीवुड की फिल्मों में जरूर हॉलीवुड स्टार्स के साथ एक्टिंग करते नजर आए।
आइए देखते हैं ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट जिसमें हॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स एक्टिंग करते नजर आए। देखिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications