स्टाइलिश अंदाज में घुमना कोई खुशी और जान्हवी कपूर से सीखे..
श्रीदेवी खूबसूरत हैं इसमे तो किसी को कोई शक नहीं हो सकता लेकिन साथ ये भी उतना ही सच है कि उनकी बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर भी काफी स्टाइलिश है। ऐसा हम नहीं उनकी तस्वीरें कह रही हैं।
दरअसल अभी श्रीदेवी पति बोनी कपूर और दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी के साथ घुमने गई थी। उनकी दोनों बेटियों ने तस्वीरें तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की। उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि वाकई दोनों काफी स्टाइलिश हैं।
[स्मार्ट..ग्लैमरस..खूबसूरत..हर अदा इस एक्ट्रेस में !]
श्रीदेवी को जब भी समय मिलता है वो हॉलिडे पर जाती हैं। हमेशा तस्वीरें शेयर भी की जाती हैं।आपको बता दैं कि श्री देवी की बड़ी जान्हवी फिलहाल लॉस एंजेल्स में पढ़ाई कर रही हैं और इसके बाद हो सकता है वो बॉलीवुड में इंट्री भी लें। ऐसे कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं।
वहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी अभी 15 साल की हैं और स्कूल में पढाई कर रही हैं। आप भी देखिए उनकी इन तस्वीरो को बना लीजिए कहीं घुमने का प्लान 


Click it and Unblock the Notifications