बॉलीवुड की इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में सबसे पहले खेला गया था रंगों का त्योहार होली

बॉलीवुड की फिल्मों में होली का त्योहार काफी धूमधाम से दिखाया जाता है। रंगीन एचडी फिल्मों के जमाने में होली के रंग और भी खिलकर उभरते हैं। फिल्म हो या सीरियल हर जगह होली को बेहतरीन तरीके से फिल्माया जाता है। होली के बहाने एक्टर भी आपस में ढ़ेर सारी मस्ती कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की किस फिल्म में सबसे पहली होली खेली गयी थी ? क्या वह फिल्म रंगीन थी या ब्लैक एंड व्हाइट? ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में होली के रंग कैसे दिखते होंगे? आज हम आपकी इन सभी सवालों का जवाब लेकर आए हैं। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की किस फिल्म ने होली खेलते हुए दिखाने का ट्रेंड शुरू किया था।
इस फिल्म में दिखायी गयी थी पहली होली :
बॉलीवुड की फिल्मों में ब्लैक एंड व्हाइट एरा से ही होली दिखाया जा रहा है। देश की आजादी से भी 7 साल पहले महबूब खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'औरत' में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की किसी फिल्म में पहली बार होली खेलते हुए दिखायी गयी है। लेकिन इस फिल्म में होली के असली रंग नहीं दिख पाए थे क्योंकि यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। साल 1957 में महबूब खान ने फिल्म 'औरत' का रीमेक बनाया जिसका नाम 'मदर इंडिया' था। इस फिल्म में नरगिस ने मां और सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार ने बेटे का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हुई।
महबूब खान ने शुरू किया था होली का ट्रेंड :
महबूब खान ने अपनी फिल्म 'मदर इंडिया' से रंगीन पर्दे पर होली को दिखाने का ट्रेंड शुरू किया था। पहली बार 'औरत' और बाद में 'मदर इंडिया' में उन्होंने होली को शानदार तरीके से फिल्माया था। इन दोनों फिल्मों के अलावा महबूब खान की कई और फिल्में भी रंगीन पर्दे पर रिलीज हुई थी, फिल्म 'आन' जिसमें दिलीप कुमार, निम्मी, नादीरा और प्रेमनाथ जैसे मंझे हुए एक्टर थे। साल 1952 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी महबूब खान ने होली को बखूबी फिल्माया था। इस तरह से डायरेक्टर महबूब खान ने बॉलीवुड की फिल्मों में होली खेलते हुए दिखाने का ट्रेंड शुरू किया था।


Click it and Unblock the Notifications

