होली पर पहनें इन हसीनाओं के जैसे आउटफिट, तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर लगेगी कमेंट्स की लाइन

Holi Outfit 2024: होली एक बेहद ही खास त्योहार है। यह रंगों का त्योहार है हर कोई इस त्योहार पर जमकर रंगों की बारिश करता है। एक दूसरे के रंग लगाता है। वहीं जैसे-जैसे समय मॉर्डन होता जा रहा है वैसे-वैसे ही कई बदलाव भी होते हैं। बता दें कि आजकल होली के ईवेंट्स होते हैं जिसमें आपके लुक्स की खास चर्चा होती है। अगर आप भी इस बार होली इवेंट्स में कुछ नया पहनना चाहती हैं अपने आपको सभी से हटके दिखाना चाहती हैं तो आप भी ट्राई करें इन हसीनाओं के लुक्स।
अंकिता लोखंडे
इस होली पर अगर आप अंकिता लोखंडे के जैसा क्लासी लुक चाहती हैं तो आप भी पीले रंग की जॉर्जेट साड़ी पहन सकती हैं। इसी के साथ ही सन ग्लॉसेस आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। आप इसके साथ कंट्रास्ट ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपकी पर्सनालिटी पर चार चांद लगा देगी।
प्रियंका चोपड़ा
अगर आप हैवी लुक रखना पसंद नहीं कर रही हैं और आप होली पर जमकर मस्ती करना चाहती हैं तो आप अपना सकती हैं प्रियंका चोपड़ा का होली लुक। जी हां, होली के खास मौके पर अगर आप फ्री फील करना चाहती हैं तो आप व्हाइट कलर का टॉप और शॉर्ट्स कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा।
दीपिका कक्कड़
अगर आप सिंपल लुक रखना पसंद करती हैं तो आप दीपिका कक्कड़ जैसा सिंपल और स्टाइलिश लुक रख सकती हैं। आप होली के दिन व्हाइट कलर का कुर्ता और कलरफुल चुनरी कैरी कर सकती हैं। जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बना सकता है। आप चाहें तो आप इसके साथ कलरफुल ज्वैलरी भी पहन सकती हैं।
देवोलीना भट्टाचार्जी
अगर आप होली के मौके पर कंर्फटेबल आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह का कॉटन का सूट पहन सकती हैं। व्हाइट कलर का कॉटन सूट होली के रंगों से रंगकर काफी खूबसूरत लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications











