Holi ka gana: 100 टन गुलाल, 10 दिन की शूटिंग... 50 साल पुराना ये गाना आज भी बनता है हर होली की शान

Holi ka gana: होली का त्योहार जैसे ही आता है, रंगीन गानों की भरमार हो जाती है। कई फिल्म के गाने होली के मौके पर खास तौर पर तैयार किए जाते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो सालों पहले बनें और आज भी सदाबहार बने हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

Holi ka gana

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म Sholay ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में जो मुकाम हासिल किया, वह आज भी मिसाल है। इस फिल्म के डायलॉग, किरदार और गाने दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। खासकर होली पर बजने वाला गाना 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' आज भी हर जश्न की जान बना रहता है।

100 टन गुलाल से सजा था रामगढ़

इस गाने की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शूटिंग के दौरान करीब 100 टन गुलाल का इस्तेमाल किया गया था। रामगढ़ का सेट रंगों से इस तरह भर दिया गया था कि हर फ्रेम असली होली जैसा लगे। मेकर्स चाहते थे कि दर्शक सिर्फ गाना देखें नहीं, बल्कि उसे महसूस करें।

10 दिनों में पूरा हुआ गाने का शूट

आज के दौर में जहां गाने 2-3 दिन में फिल्मा लिए जाते हैं, वहीं इस गाने की शूटिंग में लगभग 10 दिन लगे थे। भीड़, रंग, डांस मूव्स और भावनाओं को परफेक्ट तरीके से दिखाने के लिए टीम ने काफी मेहनत की। हर शॉट को कई बार दोहराया गया ताकि स्क्रीन पर उत्सव का असली माहौल दिख सके।

स्टारकास्ट की केमिस्ट्री बनी गाने की जान

गाने में Dharmendra, Hema Malini और Amitabh Bachchan की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की नोकझोंक, अमिताभ बच्चन का गंभीर अंदाज, इन सबने मिलकर गाने को यादगार बना दिया।

इस गाने के दौरान कहानी में भी एक अहम मोड़ आता है, जो आगे चलकर फिल्म की दिशा बदल देता है। यही वजह है कि यह सिर्फ एक होली का गाना नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा भी है।

2000 दिनों तक थिएटर में चली फिल्म

'शोले' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कई सिनेमाघरों में लगभग 2000 दिनों तक लगातार चली। उस दौर में यह एक रिकॉर्ड था। फिल्म के किरदार- जय, वीरू, बसंती और गब्बर आज भी पॉप कल्चर का हिस्सा हैं।

50 साल बाद भी कायम है जादू

रिलीज के 50 साल बाद भी 'शोले' का जादू कम नहीं हुआ है। होली आते ही यह गाना फिर से ट्रेंड करने लगता है। रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया पर इसकी धुन सुनाई देती है। 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की याद है। भव्य सेट, शानदार कलाकार और दिल को छू लेने वाली धुन, इन्हीं वजहों से यह गाना हर साल नए रंगों के साथ लौट आता है।

More from Filmibeat

Read more about: holi sholay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X