Holi 2026: होली के इस 9 साल पुराने गाने ने बना दिया रिकॉर्ड, Youtube पर पार हुए 1 बिलियन व्यूज

Holi 2026: होली का त्योहार आते ही लोगों में मौज मस्ती की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है, लेकिन इस त्योहार का मजा बिना नाच गाने के अधूरा है। होली के दिन रौनक को तब जमती है जब भोजपुरी गानों के साथ ही बॉलीवुड के गानों का तालमेल बैठाया जाए। बता दें कि ऐसे कई बॉलीवुड के गाने हैं जिसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। हर साल ही लोग इन गानों के बजाते हैं और झूम-झूमकर नाचते हैं। वहीं इन गानों में एक ऐसा भी गाना है जो ओल्ड जनरेशन से लेकर यंग जनरेशन तक पसंद किया जाता है। इसके व्यूज 10, 50 मिलियन नहीं बल्कि 1 बिलियन से भी ज्यादा हो चुके हैं।

Holi 2026


होली आते ही धूम मचा देता है ये गाना

होली की शुरुआत होते ही इस गाने की धुन हर गली, मोहल्ले और डीजे पार्टी में सुनाई पड़ने लगती है। रंगों से भरे माहौल में लोग अपने आप को इस गाने पर झूमने से रोक नहीं पाते हैं। यही वजह है कि हर साल होली के त्योहार पर इसके व्यूज में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल जाती है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार म्यूजिक, धमाकेदार केमिस्ट्री और जबरदस्त ताल मेल है।


यूट्यूब पर पार हुए इतने मिलियन व्यूज

बता दें कि इस पॉपुलर गाने का नाम है 'बद्री की दुल्हनिया' यह गाना आलिया भट्ट और वरुण धवन के हिट गानों में से एक है । यह गाना करीब 9 साल पहले रिलीज हुआ था मगर आज भी यह गाना बजते ही होली में चार चांद लगा देता है। यह गाना लोगों द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस धमाकेदार गाने ने यूट्यूब पर 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। हर साल होली आते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। वहीं गाने में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों को इस गाने का दीवाना बना दिया।

Read more about: holi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X