Holi 2025: रणबीर कपूर से लेकर टाइगर श्रॉफ तक..., होली के रंगों से डरते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

Holi 2025: होली एक ऐसा त्यौहार है जो बड़े से बड़े दुश्मन को दोस्त बना देता है। 14 मार्च 2025 को पूरे भारतवर्ष में होली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड के सितारे भी बहुत ही धूमधाम से होली का त्यौहार मनाते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिनको होली के नाम से ही डर लगता है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह नेचर से बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं उनको होली के रंगों से परेशानी होती है और इसीलिए कई सालों से उन्होंने होली नहीं खेली।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह भी रंगों से दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। उनका रंग से एलर्जी है और बलम पिचकारी गाने की शूटिंग के वक्त भी उनको काफी परेशानी हुई थी।

कृति सेनन

कृति सेनन वैसे तो दिल्ली के रहने वाली है और आपको बता दें कि इसके बावजूद भी उनको होली खेलना ज्यादा पसंद नहीं है। वह अपनी त्वचा को लेकर काफी सचेत रहती हैं और इसीलिए रंगों से परहेज करती हैं। हालांकि वह बचपन में खूब होली खेलती थी।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह भी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और काफी सारी फिल्मों में उनको होली खेलते देखा जा चुका है। लेकिन रियल लाइफ में उनका होली खेलने बिल्कुल नहीं पसंद। एक्टर को होली खेलने के बाद रंग को छुड़ाने में बहुत डर लगता है।

करीना कपूर

करीना कपूर भी बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि 1986 में राज कपूर के निधन के बाद करीना कपूर ने कभी भी होली नहीं खेली। कपूर खानदान की होली काफी फेमस भी थी लेकिन जब से राज कपूर का निधन हुआ है तबसे करीना होली नहीं खेलती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X