Holi 2024: बी-टाउन के ये कपल्स शादी के बाद पहली होली मनाने को तैयार, फैन्स भी हैं एक्साटेड

B-Town Couples Celebrate Thier First Holi 2024: होली अब बस आने ही वाली है और लोगों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। होली खेलने के शौकीन लोग तो साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी होली बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बी-टाउन कपल सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी ये पहली होली होने वाली है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के एक नेता है तो वही परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुकी है। दोनों ने 24 सितंबर 2023 को धूमधाम से उदयपुर में शादी की थी। अब ये जोड़ा अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड के एक जाने माने कपल है और साथ ही साथ दोनों की एक्टिंग भी लाजवाब है। बता दें कि दोनों ने 21 फरवरी को गोवा में इंटीमेट वेडिंग की। अब यह कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने को पूरी तरह तैयार है।
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने हाल ही में 15 मार्च को शादी की थी। इतना ही नहीं लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल भी इस बार अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने जा रहा है।
सोनाली सहगल और आशीष सजनानी
सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने 7 जून 2023 को शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और अब यह कपल भी अपनी पहली होली सेलिब्रेट करने वाला है।
सुरभि चंदना और करण शर्मा
सुरभि चंदना और करण शर्मा ने भी हाल ही में 13 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद में 2 मार्च 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ जयपुर में शादी कर ली। अब यह कपल भी अपनी पहली होली मनाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











