रियल लाइफ में ये बी-टाउन सितारे होली खेलने से करते हैं तौबा, एक ने तो दादा की मौत के बाद कभी नहीं खेली होली

These B-Town Star Do Not Play Holi: होली में अब बस 2 ही दिन बाकि रह गए हैं। लोगों के बीच बहुत उत्साह बना हुआ है और आपको बता दें कि लोग तो पूरे साल इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। सेलिब्रिटीज भी इस मामले में पीछे नहीं है और कई सारे लोग तो अपने घर पर होली पार्टी भी रखते हैं और यहां पर बड़े-बड़े सितारे शामिल भी होते हैं।
हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो कि यह रियल लाइफ में होली खेलना बिल्कुल ही पसंद नहीं करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है तो यह सच है। इस लिस्ट में एक ऐसी अभिनेत्री भी है, जिन्होंने अपने दादा के गुजर जाने के बाद में होली खेलना बंद कर दिया है।
रणबीर कपूर
जब भी होली आई है तो बलम पिचकारी गाना लोगों के बीच में सुर्खियां बटोरता है। बता दे कि यह गाना रणबीर कपूर का ही है। जिसमें वह जमकर होली पार्टी करते हुए नजर आए थे। हालांकि आपको बता दें की रियल लाइफ में रणबीर कपूर होली नहीं खेलते हैं और वह होली पार्टियों में जाने से भी बचते हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता है और वह अपने एक्शन दिखाने को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन वह होली खेलने से बहुत बचते हैं और उन्हें केमिकल रंगों से भी बहुत डर लगता है। इतना ही नहीं उन्हें पानी की बर्बादी भी अच्छी नहीं लगती।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बॉलीवुड में कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें होली खेलना अच्छा नहीं लगता है और वह बहुत ही साफ सफाई वाले इंसान है। एक दूसरे पर रंग उछालना और पानी फेकने उन्हें अच्छा नहीं लगता। इसीलिए वह होली वाले दिन भी घर पर रहना पसंद करते हैं।
करीना कपूर खान
करीना कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके दादा राज कपूर की मृत्यु के बाद में उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया है। राज कपूर एक ऐसे स्टार थे जिनकी होली पार्टी बहुत ही मशहूर होती थी।
कृति सेनन
कृति सेनन इन दिनों हॉट अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्हें होली से कुछ खास अटैचमेंट नहीं है। पहले वह अपने परिवार के साथ होली खेलती थी और अब यह त्यौहार उन्हें कुछ खास पसंद नहीं है।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम का मानना है कि यह होली से पानी की बर्बादी होती है और केमिकल के रंग हमारी प्रकृति को हानि पहुंचा सकते हैं। इसी के अलावा साल 2016 के दौरान एक्टर ने यह भी कहा था कि कई आदमी इस त्यौहार का गलत फायदा उठाते हैं।इसीलिए वह होली सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











