..................... Holi 2023: रणबीर कपूर, करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड के ये सितारे नहीं खेलते हैं होली | Holi 2023: Ranbir Kapoor, Kareena Kapoor to Ranveer Singh, Bollywood Celebs Who did not like to Play Holi - Hindi Filmibeat

Holi 2023: रणबीर कपूर, करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड के ये सितारे नहीं खेलते हैं होली

holi-2023-ranbir-kapoor-kareena-kapoor-ranveer-singh-bollywood-celebs-who-did-not-like-to-play-holi

Holi 2023: देशभर में हर तरफ होली के त्योहार की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। रंग, पिचकारियों और तमाम तरह की पकवानों से बाजारें सज चुकी हैं। बॉलीवुड भी रंगों का ये त्योहार काफी धूमधाम से मनाता आया है। राज कपूर की होली पार्टी से लेकर अमिताभ बच्चन, एकता कपूर, जावेद अख्तर और शबाना आज़्मी की होली पार्टीज फिल्म इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर रही हैं।

वहीं, कुछ सेलेब्स हैं, जिन्हें होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। इन्हें हमने फिल्मों में तो खूब रंग खेलते जरूर देखा है, इनके गाने होली पर बजते भी काफी हैं.. लेकिन रियल लाइफ ये रंगों से दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं।

इन सितारों में से कुछ का सोचना है कि यह पर्यावरण के लिए बुरा है, तो कुछ इसे पानी की बर्बादी मानते हैं, कुछ एक्टर्स को रंगों से एलर्जी है, जैसे कि रणबीर कपूर। वहीं, कुछ ऐसे हैं जो होली पर की जाने वाली मस्ती और खिलवाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

भले ही होली पर जोर शोर से रणबीर कपूर- दीपिका का गाना 'बलम पिचकारी' बजता हुआ हमने सुना हो.. लेकिन बता दें, एक्टर होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रंगों से एलर्जी है। रणबीर ने खुद भी माना था कि 'बलम पिचकारी' की शूटिंग उन्होंने बहुत मुश्किल से की थी।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

करीना कपूर ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने अपने दादाजी राज कपूर के निधन के बाद होली खेलना बंद कर दिया। राज कपूर बॉलीवुड में सबसे बड़ी होली पार्टियां देने देने के लिए जाने जाते थे।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ

टाइगर होली खेलना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें केमिकल वालों रंगों से डर लगता है। साथ ही वो मानते हैं कि इससे पानी बर्बाद होती है। इसीलिए वो इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को ओसीडी की समस्या है, जिसमें इंसान केवल साफ-सफाई करने पर उतारू रहता है। इसी समस्या के कारण रणवीर सिंह को होली खेलना बिल्कुल नहीं पसंद है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था कि उन्हें होली खेलना पसंद नहीं है, क्योंकि कई लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। कई लोग गलत तरीके से छूते हैं। इसके अलावा जॉन का मानना है कि होली के दिन लोग पानी की खूब बर्बादी करते हैं, जो कि सही नहीं है।

श्रुति हासन

श्रुति हासन

कमल हासन की बेटी श्रुति ने एक बार खुलासा किया था कि वह होली खेलना पसंद नहीं करती हैं। एक्ट्रेस को पसंद नहीं है कि कोई उनके ऊपर पानी फेंके, खासतौर पर वह जिसमें रंग मिला हुआ हो। अभिनेत्री के अनुसार, उनकी त्वचा संवेदनशील है, और रंगों से उनकी त्वचा पर दाग पड़ जाते हैं।

करण जौहर

करण जौहर

करण जौहर को भी होली खेलना पसंद नहीं है। दरअसल बचन में करण जौहर के साथ एक घटना हुई थी, जिसके बाद वह होली खेलने से बचते हैं। एक बार करण जौहर ने बताया था कि जब वह 10 साल के थे तो होली के दिन उनपर किसी ने सड़े हुए अंडे फेंके थे। उसके बाद से उन्होंने कभी होली नहीं खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X