Holi 2023: इन फिल्मों में होली के मौके पर खेल गए डायरेक्टर, यूं फिल्म को कराया ब्लॉकबस्टर

होली हर किसी का पसंदीदा त्योहार होता है। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भूल कर होली खेलते हैं और प्यार के रंग में सराबोर हो जाते हैं। कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें होली को जबरदस्त अंदाज में दिखाया गया है। इतना ही नहीं, निर्देशक ने होली के त्योहार पर बेहतरीन गानों के साथ कहानी में ट्विस्ट भी लाने का काम किया है।
होली आज भी बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा माना जाता है। फिर चाहे शोले फिल्म का 'होली के दिन' हो या वार फिल्म का 'जय जय शिवशंकर' गाना हो। हर होली सीक्वेंस में कहानी में ट्विस्ट लाकर दर्शकों के सामने इसे और दिलचस्प बनाने की कोशिश की गई है।
या यूं कहें होली के त्योहार पर जबरदस्त अंदाज में रंग में भंग डालने की कोशिश की गई। आप भी डालें फिल्मों के बेहतरीन होली सीक्वेंस पर एक नजर-

शोले
शोले फिल्म का होली सीक्वेंस शायद ही कोई दर्शक भूल सकते हैं। होली के सीक्वेंस में जय और वीरू की गब्बर से पहली बार मुलाकात होती है। साथ ही जय को यह पता चलता है कि राधा विधवा है। दोनों एक दूसरे को देखते हैं और कहानी आगे बढ़ती है। दर्शकों को ठाकुर की कहानी का भी पता चलता है।

सिलसिला
अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म 'सिलसिला' दर्शकों को आज भी बेहद पसंद आती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन सब कुछ भुलाकर अपनी पत्नी के सामने एक्स गर्लफ्रेंड रेखा के सामने होली मनाते नजर आते हैं। 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाने के दौरान दोनों की केमिस्ट्री नजर आती है। वहीं, जया बच्चन और संजीव कुमार उन्हें देखते रहते हैं।

डर
शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों में शुमार डर में वो साइको लवर के किरदार में नजर आए। होली के मौके पर शाहरुख खान जहां डरावने अंदाज में नजर आते हैं तो वहीं, सब कुछ से बेखबर सनी देओल और जूही चावला होली खेलने में मशगुल रहते हैं।

जॉली एलएल बी
जॉली एलएलबी में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में जहां हिना सिद्दीकी को इंसाफ दिलाने के नाम पर कोर्ट में खुद का चैम्बर होने का सपना पूरा करता है और होली सेलिब्रेट करता है। लेकिन, जब हिना का सामना सच से होता है तो वो होली के सेलिब्रेशन में रंग में भंग डालने के लिए पहुंच जाती है। जॉली जहां दो दिन में पैसे वापस करने को कहता है वहीं, हिना जमकर उसकी क्लास लगाती है।

वार
'वार' फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का गाना 'जय जय शिवशंकर' में दोनों एक्टर्स की शानदार जुगलबंदी देखने को मिली है। इस गाने के बाद फिल्म में ट्विस्ट देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











