Hit and Run case update- क्या कोर्ट में सच बोल रहे थे सलमान खान!
सलमान खान के ऊपर चल रहे हिट एंड रन केस की आज सुनवाई थी। पहली बार कोर्ट के अंदर सलमान खान से क्या सवाल जवाब हुए ये मीडिया को बाहर शेयर करने से मना नहीं किया गया। हालांकि केस की सुनवाई के शुरु होने से पहले ये वकील द्वारा मीडिया को कोर्ट से बाहर भेजने के लिए बोला गया।

लेकिन जज द्वारा कहा गया कि मीडिया वहीं रहेगी भले ही वो कारवाई के दौरान किसी तरह का इंटरफियर ना करे। सलमान खान ने कोर्ट रुम में जज के सवालों के जवाब तो दिये लेकिन उन जवाबों में कहीं ना कहीं कुछ ऐसी बातें थीं जो लोगों को कंफ्यूज कर गयीं।
अब सच क्या है झूठ क्या ये तो सलमान ही जानें लेकिन उनके जवाबों से कुछ ये सवाल हमारे दिमाग में उठे-
1- जज ने पूछा कि क्या आपने अपने बॉडीगार्ड से कार ले ली थी, इसपर सलमान खान का जवाब था "नहीं" लेकिन जब जज ने पूछा कि क्या आप और बॉडीगार्ड हादसे के बाद कार से नीचे उतरे तो सलमान ने जवाब दिया हां लेकिन मैं खिसक कर बॉडीगार्ड की तरफ से नीचे उतरा। तो आखिर वो दूसरी तरफ से उतरे क्यों अपने ड्राइवर को बचाने के लिए!
2- जज ने पूछा बॉडीगार्ड ने बताया आपको कि कार के नीचे कोई दबा है? इसपर सलमान का जवाब था पता नहीं। पहली बात तो आप कार की दूसरी तरफ से उतरे वो भी बिना किसी वजह, फिर आपको ये भी नहीं पता चला कि आपकी गाड़ी के नीचे कोई इंसान दबा है।
3- रेनबार में आपको वोद्का, ड्रिंक्स और चिकन दिया गया था? सलमान ने जवाब दिया नहीं। लेकिन अगर आप बार में गये थे तो ऐसा क्या संभव है कि बिना ड्रिंक्स लिये सलमान खान बाहर आ गये हों। और बाद में एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि वो ग्लास में पानी पी रहे थे। ये तो और भी अजीब बात है कि बार में जाकर सलमान खान पानी पीकर बाहर आ गये। वो भी उस बार में जहां पर वो आते जाते ही नहीं।
4- सलमान खान से पूछा गया कि कुछ लोग उसी रात को आपके घर पहुंचकर चिल्ला रहे थे कि आपने कार से कुछ लोगों को उड़ा दिया है। इसपर सलमान ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता। जबकि सलमान खान की बिल्डिंग कुछ इस तरह से है कि अगर बाहर से बच्चे सलमान खान को आवाज लगाते हैं तो सलमान खान घर पर हुए तो वो अक्सर बाहर आ जाते है। भला उन्हें लोगों की चिल्लाने की आवाज कैसे नहीं सुनाई दी।
5- सलमान से पूछा गया कि क्या आपने अपने बॉडीगार्ड को कहा कि वो आपको बचाए। इसपर सलमान ने जवाब दिया नहीं मैंने कहा कि लोगों को बचाओ? सलमान खान के इस जवाब से भी लोग हैरान थे कि सलमान खान वहां पर खुद थे तो क्या वो इतना परेशान थे कि उन्होंन लोगों को बचाने के लिए अपने बॉडीगार्ड को कहा। क्या वो खुद कुछ नहीं कर सकते थे। या वो इतना ज्यादा घबरा गये थे कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications











