विलेन बनकर इन TV हसीनाओं ने फैलाया ऐसा आतंक, देखते ही चिढ़ने लगते हैं लोग

TV Actresses Who Played Negative Roles

टीवी की हसीनाएं अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका अभिनय लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है कि हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने विलेन का किरदार निभाते हुए भी काफी सुर्खियां बटोरी।

हिना खान

वैसे तो हिना खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के किरदार में देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि उसके बाद में उन्हें 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाते हुए देखा गया। जिसमें उन्होंने बेहद ही जबरदस्त नेगेटिव रोल निभाया। लीड किरदार भी उनके आगे फेल हो गए थे।

मयूरी देशमुख

मयूरी देशमुख वैसे तो काफी क्यूट अंदाज में नजर आती है। इतना ही नहीं उनका स्वीट लुक बेहद ही लोगों को पसंद आता है। लेकिन आपको बता दें कि 'इमली' सीरियल में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई। जहां पर वह इमली और आदित्य के साथ-साथ आर्यन की जिंदगी में आग लगाने का काम कर रही थी। इसके बावजूद भी दर्शकों के बीच उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।

अनीता हसनंदानी

'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में शगुन का किरदार निभाते हुए अनीता हसनंदानी को देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वैसे तो उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन इस सीरियल में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। लेकिन फिर भी उन्हें काफी सुर्खियां मिली।

अदा खान

अदा खान हमेशा से ही अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रही है। लेकिन आपको बता दें कि 'नागिन' सीरियल में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। लेकिन फिर भी लोगों के बीच में उनका स्वैग खत्म नहीं हुआ।

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश अपनी चुलबुली अदाओं की वजह से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि 'स्वरागिनी' सीरियल में उनकी भूमिका नेगेटिव किरदार में देखी गई थी। जिसमें वह रागिनी के किरदार में नजर आई। जो कि बहुत ही सीधा-साधा कैरेक्टर दिखाया गया। लेकिन आगे चलकर इस कैरेक्टर ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए।

More from Filmibeat

Read more about: hina khan mayuri deshmukh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X