साल 1980 में आई फ़िल्म ने झेली बड़ी असफलता, मेकर्स ने रीमेक बनाकर फिर डुबाए करोड़ो

ऋषि कपूर अपने वक्त के जाने-माने सितारे हुआ करते थे और आपको बता दें कि उनकी फिल्में भी खूब हिट जाया करती थी. लेकिन साल 1980 में उनकी फिल्म 'कर्ज' रिलीज हुई थी. उस वक्त तक ऋषि कपूर बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर बन चुके थे. लेकिन उनकी 'कर्ज़' फ़िल्म बॉक्स आफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी. जिस वजह से एक्टर डिप्रेशन में चले गए. कुछ दिनों तक तो ठीक से शूट भी नहीं कर पाए थे. लेकिन ठीक 28 साल के बाद में इसी फ़िल्म का रीमेक बनाया गया और एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरीके से पिट गई.
फिल्मों में हिमेश अज़म रहे हाथ
दरअसल आपको बता दे की हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर है. उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं. कुछ सालों से वह बतौर हीरो इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा रहे हैं और उन पर उनकी किस्मत मेहरबान होने का नाम ही नहीं ले रही है. बता दें कि 'कर्ज़' फिल्म के रीमेक में बतौर हीरो वही नजर आए थे. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई.
सतीश कौशिक ने किया था फ़िल्म का निर्देशन
हिमेश रेशमिया की 'कर्ज' रीमेक फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम यही रखा गया था और इस फिल्म में हिमेश के साथ-साथ डीनो मोरिया और उर्मिला मातोंडकर नजर आए थे. लेकिन जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तो ऑडियंस ने इसे देखने से साफ इनकार कर दिया था. इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया. फिल्म पर अच्छा खासा पैसा लगाया गया था. लेकिन लोगों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई.
24 करोड़ के बजट में बनी फ़िल्म हुई फ्लॉप
बता दें कि हिमेश रेशमिया की इस फिल्म का बजट 24 करोड रखा गया था और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से यह फिल्म फ्लॉप हो गई. इतिहास में यह शायद ही पहला एक्सपेरिमेंट होगा जब किसी स्लोप्रो फिल्म का रीमेक बनाया गया हो. इस फिल्म में मेकर्स के करोड़ों रुपए पानी में डूब गए थे. इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक मेकर्स निकाल नहीं पाए थे.


Click it and Unblock the Notifications











