फिल्मों में आजमाया हाथ, चमका करियर, एक्टर ने 22 साल की शादी तोड़ पत्नी की दोस्त से ही रचा ली दूसरी शादी

Himesh Reshammiya, Sonia Kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बने रहे। उन्होंने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बॉलीवुड डेब्यू किया। 24 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हिमेश के जीवन में साल 2017 में एक ऐसा तूफान आया जिसने कि उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। इसके बाद उन्होंने अपनी 22 साल की पुरानी शादी को तोड़कर पत्नी कोमल को तलाक दिया। हिमेश रेशमिया ने सोनिया कपूर के साथ साल 2018 में दूसरी शादी रचाई।

22 साल की शादी तोड़ रचाई पहली पत्नी की दोस्त से शादी

हिमेश रेशमिया ने साल 2007 तक म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में जगह बना दी थी। आपको बता दें कि उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाया। लेकिन उनको कुछ ज्यादा सफलता हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद में उनकी दोस्ती अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ हुई। लेकिन हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी कोमल की सोनिया काफी अच्छी दोस्त थी। सोनिया का परिवार भी उसी बिल्डिंग में रहा करता था। जिसके चलते सोनिया का हिमेश के घर पर आना-जाना लगा रहा और दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई।

हिमेश ने तलाक के बाद का दी ये बात

हिमेश रेशमिया ने तकरीबन 10 साल तक सोनिया कपूर को डेट किया। साल 2017 में उन्होंने कोमल से तलाक लिया। तलाक के बाद हिमेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "कभी-कभी जिंदगी में पारस्परिक सम्मान बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कोमल और मेरा आपसी सहमति के साथ तलाक हुआ। इस फैसले से हमारे ना तो परिवार को कोई ऐतराज है और ना ही हमें। सभी ने हमारे फैसले का सम्मान किया। तलाक के बावजूद भी कोमल हमारे परिवार की सदस्य है।"

हिमेश की पहली पत्नी ने दिया बयान

इसके बाद में हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी कोमल ने भी एक बयान जारी करते हुए यह भी कहा था कि "मैं और हिमेश ने मिलकर आपसी सहमति के साथ में तलाक लेने का फैसला लिया। मैं उनके परिवार की सदस्य अभी भी हूं और आगे भी रहूंगी। हमारी शादी में कंपैटिबिलिटी सबसे ज्यादा बड़ा कारण बनकर उभर कर आया। इसके बावजूद हम एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और मेरी शादी टूटने के पीछे का कारण सोनिया कपूर तो बिल्कुल भी नहीं है।"

More from Filmibeat

Read more about: himesh reshammiya sonia kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X