B'day Spcl: हिला कर रख दी इंडस्ट्री, बोले- सलमान खान जो कहेंगे मैं करूंगा
एक वक्त पर बॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाले सिंगर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये एक वक्त पर ऐसे सेंसेशन बने कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। उनका एक गाना आया और फिर लोग उनके ऐसे दीवाने हुए कि एक के बाद एक हिट पर सुपरहिट देते चले गए। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया की बात कर रहे हैं। हिमेश को डेब्यू गाने के लिए बेस्ट डेब्यू सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिमेश को अपने गाने के अलग तरीके की वजह से पहचान मिली लेकिन उन्हें इसी अंदाज के लिए काफी निगेटिव रिएक्शन्स भी झेलने पड़े।
[हाउसफुल 4 की जबरदस्त तस्वीरें- अक्षय कुमार, बॉबी देओल और तीनों एक्ट्रेस का धमाल]
बता करें उनके गानों की तो हिमेश का पहले एल्बम आपका सुरूर बॉलीवुड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश ने अब तक 700 गाने गा चुके हैं, साथ ही 120 गानों को कम्पोज किया है। हिमेश ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से की थी। बताया तो यहां तक जाता है कि हिमेश को बॉलीवुड में लाने वाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है। हालांकि करियर में यहां तक पहुंचते-पहुंचते सलमान और हिमेश के बीच काफी मतभेद पैदा हो चुके हैं।

हिमेश रेशमिया सलमान को बहुत मानते हैं ये बात वे मीडिया के सामने भी कबूल कर चुके हैं। उनका कहना है कि सलमान मेरे गॉड फादर, मेरे मेंटर हैं। वे कुछ बोलते हैं तो मैं उस पर कोई सवाल नहीं करता हूं। जो वो बोलते हैं, वो मैं करता हूं।' ये तो सलमान और हिमेश के रिश्ते की बात हो गई लेकिन हिमेश की जिंदगी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। आगे जानें उनके बारे में कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











