शादीशुदा हीरो से रहा हसीना का अफेयर? टूट गई शादी, तलाक के बाद एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप!

कई बार सितारों को कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है जो कि आपको हैरान कर देगा। ऐसा ही कुछ एक एक्ट्रेस के साथ हुआ था और इस वजह से एक एक्टर का तलाक हो गया था।
दरअसल हम बात कर रहे हिमांशी पराशर की जिनको लेकर एक चर्चा चल रही है। बता दें कि मशहूर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ हिमांशी का नाम जुड़ा था और उस दौरान करण की शादी हो चुकी थी। 9 साल पहले हुई इस शादी में अनबन चल रही थी और इस बीच करण और हिमांशी के अफेयर की खबरें आईं थीं।
इसके बाद करण और उनकी पत्नी का तलाक हो गया था। हालांकि हाल में हिमांशी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली इस बात को पूरी तरह से अफवाह बताया है। गौरतलब है कि करण की पूर्व पत्नी निशा ने ही दावा किया था कि हिमांशी और उनके पति के बीच अफेयर चल रहा है।
क्या बोलीं हिमांशी
हिमांशी ने हाल ही में ईटाइम्स को बताया है कि, ''अफेयर की खबरें बकवास हैं। करण मेरे कोस्टार थे और इससे ज्यादा कुछ नहीं। हमने पंजाबी सीरियल में काम किया है। हालांकि जब ये अफवाह आई थी तो करण ने कॉल करते हुए मुझसे माफी भी मांगी थी। मैं एक दिन सुबह उठी तो इस खबर को पढा, मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हुआ। ये न्यूज काफी अजीब थी और करण के तलाक का कारण लोग मुझे ही समझ रहे थे।''
वर्कफ्रंट
हिमांशी ने कई शानदार सीरियल्स में काम किया है। उनको आपने तेरी मेरी दूरियां में देखा होगा। इस सीरियल में उन्होने साहिबा का किरदार निभाया था। हालांकि अब वो गुरनूर का रोल निभा रही हैं और उनका कहना है कि शो से काफी खुश हैँ। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो किन किन सीरियल्स का हिस्सा रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











