इस एक्ट्रेस को चाचीजान कहकर गोद में उठाकर सलमान खान ने किया ये काम, पड़ गए लेने के देने

Himani Shivpuri Salman Khan Hum Aapke Hain Kaun

Salman Khan Himani Shivpuri:सलमान खान बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। उनकी फिल्म हम आपके हैं कौन आज भी काफी ज्यादा आईकॉनिक मानी जाती है और एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने अब हाल ही में सलमान खान को लेकर कुछ बातें भी बताई है।

हिमानी शिवपुरी ने हिंदी फिल्मों से लेकर टीवी शोज में भी काम किया है। वह अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन फिल्म हम आपके हैं कौन में जो उन्होंने किरदार निभाया वह आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस फिल्म में उन्होंने डॉक्टर राज गया का किरदार निभाया।

साल 1994 में रिलीज हुई हम आपके हैं कौन फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आए थे। लेकिन अब

हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर खुलासा किया है। जिसे सुन हर कोई काफी ज्यादा हैरान होता नजर आ रहा है।

हिमानी शिवपुरी ने इस पर कहा कि "जब मैं पहली बार सलमान खान से मिली थी तो मुझे याद आ रहा है कि सूरज बड़जात्या ने हमें सीन समझा दिया था। उन्होंने कहा कि ठीक है। लेकिन जब सीन फिल्माया जा रहा था तो अचानक से सलमान खान कहते हैं चाचा जान और मुझे गोद में उठा लेते हैं।"

हिमानी शिवपुरी बताती है कि वह पल भर के लिए तो एकदम स्तब्ध रह गई थी। दरअसल वह एक थिएटर बैकग्राउंड से आई थी और इसी के चलते उन्होंने आराम से सलमान खान को मजाक में एक तमाचा भी मार दिया था। इस दौरान फिल्म निर्देशक सूरजके अलावा वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गए थे।

जिसके चलते इस सीन को फिल्म में रखने का फैसला लिया गया था। हिमानी शिवपुरी ने बताया कि "सलमान बहुत ही अच्छे थे और उनके साथ में काम करना बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस साबित हुआ। वह हमेशा अपने घर से खाना लेकर आते थे जिसमें बिरयानी और सब कुछ होता था। शर्त पर वह सिर्फ शाकाहारी खाना परोसते थे।"

हिमानी शिवपुरी बताती है कि इसी के चलते वह ईद पर बिरयानी लेकर आते थे और हम सभी इसको कहते भी थे। सलमान खान को उन्होंने बहुत बड़ा मस्खरा भी बताया। हालांकि हम आपके हैं कौन फिल्म में सलमान खान के किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम प्रेम था, जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X