Highest Grossing South Film In Hindi 2022: 'KGF 2' से लेकर RRR तक...साउथ फिल्मों का चला जादू

KGF RRR

साल 2022 कई मायनों में बॉलीवुड के लिए यादगार रहा। इस साल कई ऐसे नए उलटफेर हुए जिसके बाद मेकर्स से लेकर स्टार्स तक नए सिरे से फिल्मों को लेकर सोचने लगे। इस साल जहां आमिर खान स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप साबित हुई वहीं, कम बजट में बनी दक्षिण भारतीय फिल्म 'कांतारा' का डंका दुनिया भर में बजा है। सबसे खास बात यह है कि इस साल सबसे अधिक पैन इंडिया फिल्में रिलीज हुई हैं।

इतना ही नहीं, कई साउथ की फिल्मों का जादू इस साल हिंदी फिल्म के दर्शकों के बीच भी चला। हालांकि, इसका सिलसिला जरूर 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों से शुरू हुआ है लेकिन 2022 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई जिसकी कमाई देश भर में कई भाषाओं में शानदार रही। हिंदी भाषा में भी इन फिल्मों ने खूब कमाई की है।

वहीं, कई स्टार्स ऐसे रहे जिनकी पॉपुलैरिटी भी हिंदी दर्शकों के बीच बढ़ गई है फिर चाहे वो अल्लू अर्जुन हो या फिर 'केजीएफ' स्टार यश हों। बहरहाल, आइए डालते हैं उन साउथ की फिल्मों पर नजर जिनकी हिंदी भाषा में भी जमकर कमाई हुई है।

केजीएफ: चैप्टर 2

केजीएफ: चैप्टर 2

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' बनी है। फिल्म ने धुआंधार कमाई की है। फिल्म की भारत में सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई हुई। इस फिल्म से यश की पॉपुलैरिटी में भी कई अधिक इजाफा हुआ है।

आरआरआर

आरआरआर

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में रामचरण, एनटी रामा राव और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने 944 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने भी कैमियो रोल किया था।

कांतारा

कांतारा

कांतारा इस साल की सबसे सरप्राइज देने वाली फिल्मों में शुमार है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने 358 करोड़ की कमाई की। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

पोन्नियन सेलवन: 1

पोन्नियन सेलवन: 1

मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन: 1' में ऐश्वर्या राय लंबे समय बाल सिल्वर स्क्रीन पर नजर आईं। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल् ने इस साल 326 करोड़ की कमाई की है।

विक्रम

विक्रम

कमल हासन स्टारर 'विक्रम' में विजय सेतुपति और फहाद फाजिल भी अहम भूमिका में थे। फिल्म ने हर भाषा में शानदार कमाई की है। फिल्म ने 306 करोड़ रुपए कमाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X