सुनील शेट्टी के साथ इस वजह से काम नहीं करना चाहतीं थीं हीरोइनें, कई फिल्मों से निकाले गए बाहर!

सुनील शेट्टी ने भले ही अब तक सैकड़ों फिल्मो में काम किया है और वो एक सुपरस्टार हैं। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता होगी कि उनको कई बार फिल्मों से निकाला गया है। ये वो दौर था जब वो नए नए इंडस्ट्री में आए थे और अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे।
उनके फिल्म से निकलने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका सांवला रंग हुआ करता था। कई ऐसी हीरोइनें थीं जो कि सिर्फ इसी वजह से उनके साथ काम नहीं करना चाहती थीं। ये 1990 का दशक था।
सुनील शेट्टी के साथ फाइनली 1992 में दिव्या भारती ने काम करने का मन बनाया और तब उनकी पहली फिल्म बलवान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। फिल्म काफी चली और इसके बाद सुनील शेट्टी की गाड़ी निकल पड़ी।
सुनील शेट्टी ने खुद खोल राज
अभिनेता इस बात को लेकर खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। अभिनेता का कहना था कि, जब वो 1990 में हीरो बनने के लिए बॉलीवुड में आए थे। ये वो दौर था जब लोगों के मन में हीरो की छवि काफी अलग थी। लोग किसी भी गहरे रंग वाले हीरो को देखना नहीं चाहते थे।
यही एक कारण था कि डायरेक्टर भी ऐसे लोगों को कास्ट नहीं करते थे। सुनील शेट्टी ने एक बार कहा था कि उनके सांवले रंग की वजह से कई हीरोइनों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने खुलेआम कहा कि वे ऐसे स्किन टोन वाले एक्टर के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि, सुनील शेट्टी ने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे।
अन्ना के नाम से मशहूर
इस वक्त सुनील शेट्टी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लोग उनको अन्ना के नाम से जानते हैं। उन्होने जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो काफी फिट हैं और लगातार काम कर रहे हैं। वो हिंदी से लगातार साउथ तक... हर इंड्सट्री में छाए रहते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











