साथ काम करने से हीरोइने कतराती थी, आज हैं इंडस्ट्री का सुपरस्टार... क्रिकेटर को बनाया दामाद

Sunil Shetty Childhood Photo

इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आती हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस तो उन्हें बचपन की तस्वीरों में पहचान भी नहीं पाते हैं। लेकिन इन दोनों ब्लैक एंड वाइट फैमिली फोटो वायरल हो रही है जिसमें नज़र आ रहे छोटे से लड़के ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। आज के वक्त में यह बच्चा हिंदी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। लेकिन उसका सफर आसान नहीं रहा।

माता-पिता से छुपकर ली एक्शन हीरो की ट्रेनिंग

दरअसल तस्वीर में नजर आ रहे बच्चे का परिवार नहीं चाहता था कि वह फिल्मों में अभिनय करें क्योंकि वह चाहते थे कि उनका बेटा फैमिली बिजनेस संभाले। लेकिन इस बच्चे के सिर पर अभिनय काफी दूर सवार था और माता-पिता से छुपाकर एक्शन हीरो बनने की ट्रेनिंग लेने लगा। ट्रेनिंग के वक्त कई बार चोट लग जाती। लेकिन इसके बावजूद हार नहीं मानी और एक दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन गया।

सुनील शेट्टी ने करियर में किया बहुत संघर्ष

इसके बाद में इस बच्चे को अपना सपना पूरा होते हुए नजर आता है और बतौर लीड हीरो उसकी पहली फिल्म में ऑफर भी मिल जाता है। लेकिन संघर्ष यहीं पर खत्म नहीं होता है। दरअसल फिल्म तो मिल गई थी लेकिन एक्टर के शादीशुदा होने के चलते कोई भी हीरोइन नहीं मिल पा रही थी। उस समय कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ में काम करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी।

शादीशुदा होने के चलते एक्ट्रेस नहीं होतीं थी फिल्मे करने को राज़ी

अगर अभी भी आप इस सुपरस्टार को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी हैं। 90 के दशक में जब भी उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो हर मूवी ने ब्लॉकबस्टर पर धमाल मचा दिया। लेकिन जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उन्हें शादीशुदा होने के चलते कई सारी हीरोइनो ने रिजेक्ट कर दिया था। कोई भी एक्ट्रेस उनके साथ में काम करने के लिए राजी नहीं हो रही थी।

दिव्या भारती बनी सुनील शेट्टी की हीरोइन

लेकिन बाद में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने सुनील शेट्टी के साथ में बलवान फिल्म में काम किया। साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हिट हुई थी। सुनील शेट्टी ने फिर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते चले गए। एक्टर ने मोहरा और हेरा फेरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। आज भी वह इतने समय के बावजूद इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sunil shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X