अपनी ही फिल्म से टक्कर नहीं ले पा रहे सलमान..पहले दिन में ट्यूबलाइट का बंटाधार !
तो इस कारण सलमान खान की ट्यूबलाइट बजरंगी भाईजान की तरह लोगों से कनेक्ट नहीं हो पाई।
जब सलमान खान की फिल्म आने की खबरें भर आती हैं तो लोग न जाने उनसे क्या क्या उम्मीदें लगा लेते हैं। सोचना शुरू हो जाता है कि फिल्म में इस बार सलमान क्या धमाका करेंगे।
फिल्म की कहानी क्या होगी, क्या लोकेशन होगी, सलमान का रोल कैसा होगा और कौन होगी सलमान की हिरोइन। ऐसा ही ट्यूबलाइट के साथ भी हुआ। जब फिल्म बनने की घोषणा हुई तो ऐसे सवाल दिमाग में आने लगे।

फाइनली फिल्म रिलीज़ हो गई लेकिन..ये क्या..जैसा कुछ सोचा था वैसा हुआ नहीं। कुछ लोग मान रहे थे कि फिल्म बजरंगी भाईजान से मिलती जुलती है। अगर ऐसा भी होता तो शायद लोगों को पसंद आ जाती लेकिन ऐसा था ही नहीं।
जिस तरह से लोगों ने इस खुद को बजरंगी भाईजान से कनेक्ट किया उस तरह से वो ट्यूबलाइट से खुद को कनेक्ट नहीं कर पाए। क्या है इसके पीछे कारण..डालिए एक नज़र...


Click it and Unblock the Notifications











