फ्लॉप फिल्म भी आखिरी तक हिट..शानदार सलमान शानदार !
तो इसलिए सलमान खान हैं बॉलीवुड के सबसे चहीते एक्टर।
सलमान खान बॉलीवुड के वो सितारे हैं जिन्होंने अब तक जो मुकाम हांसिल किया है, वो पाना कोई आसान बात नहीं है। उनकी हर फिल्में एक से बढ़कर एक सुपरहिट होती है। पिछले साल इन्हीं ईद के दिनों पर वो सुल्तान बने तो कभी चुलबुल पांडे बनकर सभी को अपना फैन बना लिया।
उनके करियर पर हम नज़र दौड़ाते हैं। ध्यान से देखा जाए तो उनके करियर को वांटेड के पहले और वांटेड के बाद में बंटा हुआ है। एक बार को हम वांटेड से सलमान का कमबैक मानें तो गलत नहीं होगा।

हालांकि वांटेड से पहले उन्होंने कुछ ऐसी भी फिल्में की हैं जो कुछ ज्यादा काम नहीं कर पाईं। वो फिल्में कब आईं कब चली गईं किसी को पता नहीं चला।
वांटेड के बाद भी उनकी फिल्म फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन दबंग से उन्होंने जो रफ्तार पकड़ी कि बस आंधी में सब उड़ गए। वांटेड के बाद सलमान समझ गए कि आखिर दर्शक उनके चाहते क्या हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा की जैसे हमारे देश के क्रिकेट कप्तान धोनी के बारे में कहा जाता है कि उनमें मिडास टच है वैसे ही बॉलीवुड में सलमान खान हैं जिनमें मिडास टच है। वो कुछ भी कर लें लेकिन आखिर तक हमेशा वो फायदे में ही रहे हैं। वही नहीं, उनसे जुड़े लोग भी काफी फायदे में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











