41 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी ड्रीम गर्ल, बिग बी संग एक्ट्रेस ने किया था...

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी उम्र 75 साल हो चुकी है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्में दी है और इनमें से एक 1982 में रिलीज हुई सत्ते पे सत्ता थी। एक टीवी शो के दौरान वह मेहमान बनकर पहुंची और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की यादों को भी शेयर किया। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी। इसीलिए यह फिल्म उनके लिए खास है। धर्मेंद्र से शादी करने के बाद पहली बार वह अपने बच्चों को जन्म देने वाली थी और ईशा देओल उनकी कोख में थी।
हेमा मालिनी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के पलों को किया याद
हेमा मालिनी ने इस पल को याद करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई। उसे समय श्रीनगर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हुआ करता था। ओबेरॉय होटल के पास में एक फार्महाउस हुआ करता था जहां पर हम ठहरे थे। हमने गुलमर्ग और पहलगाम में भी शूटिंग की। मैं यही कहूंगी कि कश्मीर एक जन्नत है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई। शूटिंग के दौरान मैंने भी काफी ज्यादा इंजॉय किया। इस फिल्म में सात भाइयों की कहानी दर्शाई गई है और जो भी एक्टर्स भाइयों का किरदार निभा रहे थे उनके साथ में काम करके काफी अच्छा लगा।
नहीं बन पाया फिल्म का रीमेक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म के दौरान हेमा मालिनी के अपोजिट अमिताभ बच्चन नजर आए। इस फिल्म में शक्ति कपूर, सचिन पिलगांवकर, कमलजीत सिंह और पेंटल जैसे मशहूर सितारे थे। अमजद खान ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया। यह फिल्म हिट साबित हुई और सालों पहले कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने इस फिल्म का रीमेक भी बनाना चाहा। लेकिन ऐसा वह कर नहीं पाई।


Click it and Unblock the Notifications











