जब पति धर्मेंद्र के कारण ड्रीम गर्ल की हुई थी झाड़ू से पिटाई, देखती रह गई थी पूरी इंडस्ट्री

बड़े से बड़े फिल्मी सितारे पर्दे पर अलग-अलग रोल निभाते हैं. यहां तक कि कुछ तो रोल निभाने के चक्कर में गरीब बंजारे बन जाते हैं. तो वहीं कुछ इतनी ज्यादा रईस बन जाते हैं कि जब भी वह अपने कदम जमीन पर रखते हैं तो उससे पहले मखमल के कारपेट वहां पर बिछ जाते हैं. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली हेमा मालिनी से जुड़ा हुआ किस्सा बताने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि एक फिल्म के सीन के दौरान उनकी पिटाई झाड़ू से हुई थी और इसके पीछे धर्मेंद्र का हाथ था. तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा...
फ़िल्म में था हेमा का डबल रोल
अगर आप इस फ़िल्म का नाम नहीं जानते हैं तो हम आपको कुछ हिंट देते हैं. बता दें कि इस फिल्म में हेमा मालिनी का डबल रोल था और उनके साथ में धर्मेंद्र और संजीव कपूर भी लीड किरदार में नजर आए थे. अगर अभी भी आप इस फिल्म का नाम नहीं समझ पाई है तो आपको बता दें कि यह फिल्म 'सीता और गीता' थी. इस फिल्म में सीता तो बहुत ही सीधी साधी लड़की थी तो वही गीता तेजतर्रार लड़की थी. जो कि जैसे को तैसा जवाब देने वाली थी. एक दिन गीत गांव के लड़कों के साथ में कंचे खेलने निकल पड़ी और वही उसकी मां घर पर इंतजार कर रही थी कि वह सब्जी लेकर आएगी. लेकिन जब थोड़ी देर बाद वह नहीं लौटी तो राका का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र ने उनकी मां से शिकायत लगाई कि अरे गीता तो बच्चों के साथ में गोटियां खेल रही है.
गीता की हुई झाड़ू से पिटाई
इस बात को सुनते ही गीता की मां आग बबूला हो जाती है और वहां पर झाड़ू लेकर उसको सबक सिखाने के लिए निकल जाती है. दूसरी तरफ इन सबसे बेखबर गीता अपने कंचो का निशाना लगाने में लगी होती है. इतने में पीछे से मन झाड़ू से उसे पर हमला कर देती है. जिसके बाद में गीता के ऊपर एक के बाद एक हमले होते जाते हैं और आखिरकार वह अपनी मां से बचती बचाती वहां से भाग जाती है.


Click it and Unblock the Notifications