Birthday: इन तस्वीरों में देखिए धर्मेंद्र के साथ ड्रीम गर्ल 'हेमा मालिनी' का सदाबहार रोमांस
जब भी रोमांस की बात आती है तो बॅालीवुड के इस रोमांटिक कपल को याद किए बिना रहा नहीं जाता। हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की। जी हां, हेमा मालिनी आज 71 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर जब गूगल के सर्च पर उनका नाम लिखा तो धर्मेंद्र के साथ उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सामने आयी। फिर क्या। आपने ये अक्सर सुना होगा कि तस्वीर बोलती है।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रोमांस इन तस्वीरों में देखकर आप भी इस कहावत को सच होते देखेंगे। सिनेमा की ये 'ड्रीम गर्ल' फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के कुछ साल बाद धर्मेंद्र के दिल में बसने लगी थीं। हेमा ने 1968 में राज कपूर की फिल्म 'सपनों का सौदागर' से बॅालीवुड डेब्यू किया। हालांकि फिल्म सफल नहीं हुई।

लेकिन हेमा मालिनी का नाम फिल्मी जगत में चर्चा में आ गया। देव आनंद के साथ 'जॅानी मेरा नाम' से लेकर धर्मेंद्र के साथ 'तुम हसीन मैं जवान' तक। हेमा मालिनी का सफर अच्छी फिल्मों की गाड़ी पर रहा।
'तुम हसीन मैं जवान' वही फिल्म रही जहां पर पहली बार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मुलाकात हुई। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। फिर भी खुद को प्यार करने से रोक नहीं पाए। फिलहाल चलिए तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं दोनों की लव स्टोरी..


Click it and Unblock the Notifications