Hema Malini Birthday: 50 सालों से बॉलीवुड की सुपरस्टार, इन पर मरते थे 3 हीरो, ऐसी फिल्मी कहानी
बॉलीवुड में यूं तो खूबसूरत एक्ट्रेसेस की कमी नहीं है लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसा चार्म लेकर आती हैं कि बस दशकों बीत जाते हैं लेकिन उनका जादू है कि कम ही नहीं होता। ऐसी ही एक सुपरस्टार एक्ट्रेस आज पूरे 70 साल की हो गई हैं लेकिन आज भी जब वो सामने आ जाती हैं तो लोगों दिल थाम कर देखते रह जाते हैं। बॉलीवुड की पहली ड्रीम गर्ल हैं ये सुपरस्टार एक्ट्रेस... अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हाम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस हेमा मालिनी की।
[सलमान खान को मिला कड़ी सुरक्षा, कर रहे ये खरनाक काम, आप भी हो जाएंगे हैरान]
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। चाहे वो धर्मेंद्र से उनकी शादी हो या बॉलीवुड में उनकी एंट्री या फिर राजनीति में उनकी सफलता.. हेमा की लाइफ पूरी की पूरी फिल्मी है। अपने जमाने में हेमा इस कदर खूबसूरत थीं कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार बस उन्हीं के सपने देखते थे.. बॉलीवुड के एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन सुपरस्टार उनसे ही शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा का दिल आया तो सिर्फ धर्मेंद्र पर.. है न एकदम फिल्मी!

हेमा मालिनी ने 5 दशकों पहले बॉलीवुड में पहली फिल्म की थी। इस फिल्म के बाद से ही हेमा ऐसी मशहूर हुईं कि रातों-रात सुपरस्टार बन गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हेमा मालिनी जैसी खूबसूरती और स्टाइल आइकन अपने फिगर की वजह से इंडस्ट्री में कई बार रिजेक्ट भी हुईं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें और देखें ड्रीम गर्ल की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications