शादी के 43 साल बाद हेमा मालिनी का धर्मेंद्र संग शादी पर छलका दर्द, बोलीं- ‘कोई औरत नहीं चाहती कि उसका पति...’

धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहे हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 में हुआ और वह अब 88 साल के हो चुके हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में वह एक किसिंग सीन करते हुए नजर आए। इसके बाद वह काफी चर्चा में भी आ गए थे।
फिल्मों से फैन्स के दिलों पर किया राज
बता दे कि धर्मेंद्र का जन्म पंजाबी जट परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम केवर किशन और उनकी मां का नाम सतवंत कौर हुआ करता था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पंजाब से पूरी की और बाद में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म को साल 1960 में रिलीज किया गया था। इसके बाद में धर्मेंद्र ने अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज किया।
इंडस्ट्री में आने से पहले ही कर ली थी शादी
धर्मेंद्र ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी रचा ली थी। उन्होंने 1954 में 19 साल की उम्र में अपने माता-पिता के कहने पर प्रकाश कौर के साथ शादी की। बाद में उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता देओल हुए थे। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी के साथ जमकर काम किया और दोनों की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा।
धर्म परिवर्तन कर रचाई दूसरी शादी
लेकिन आपको बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हिट होती जा रही थी। एक साथ काम करते-करते दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। धर्मेंद्र के शादीशुदा होने के बावजूद भी हेमा मालिनी उनसे प्यार कर बैठी। इसी के चलते दोनों ने साल 1980 में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक ना दिया। धर्मेंद्र ने अपने दोनों परिवारों की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला। हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना देओल हुए थे।
हेमा मालिनी का सालों बाद छलका था दर्द
एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी का दर्द छलका था और उन्होंने कहा था कि "कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा, ये बस अपने आप होता चला गया। इसीलिए जो भी आपके साथ हो रहा है उसको आपको अपनाना पड़ता है। किसी को ऐसी जिंदगी जीना पसंद नहीं है। हर महिला यही चाहती है कि उसका पति और बच्चे हो और वह एक साधारण परिवार की तरह रहे। लेकिन कई बार आपके हाथ में कुछ नहीं रहता है। मुझे इसे लेकर कुछ बुरा महसूस नहीं होता। मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उनको बहुत अच्छे से पाल-पोसकर बड़ा किया। धर्म जी ने भी मेरा हमेशा साथ दिया।"


Click it and Unblock the Notifications