इस हीरोइन ने चौपट कर थी शाहरुख़-गौरी की सुहागरात, इस हाल में करवटें लेते गौरी ने काटी थी पूरी रात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावर कपल के रूप में जाने जाने वाले किंग खान और उनकी पत्नी गौरी खान का रिश्ता काफी ज्यादा सुर्खियों में बना रहता है। बता दें कि दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 25 अक्टूबर 1991 में हुई थी और दोनों की शादी में काफी ज्यादा मुश्किलें भी आई थी। लेकिन फिर भी इन दोनों के प्यार ने इन मुश्किलों को पार किया।
हेमा मालिनी ने शाहरुख और गौरी की सुहागरात की बर्बाद
गौरी खान और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर कई सारे किस्से सामने आते रहते हैं और लोग भी काफी इंटरेस्ट लेकर इन्हें पढ़ते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा सुनाने वाले हैं जो कि शाहरुख खान और गौरी खान की सुहागरात से जुड़ा हुआ है। बता दें कि दोनों की पहली रात एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पूरी तरीके से खराब कर दी और इस बात का खुलासा शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।
खुद का घर ना होने की वजह से शाहरुख, गौरी को लेकर पहुंचे होटल
शाहरुख खान ने जब गौरी के साथ में शादी की थी तो वह बॉलीवुड में अपना करियर बना ही रहे थे। उस समय एक्टर 'दिल आशना है' फिल्म की शूटिंग में बिजी थे और जब एक्टर की शादी हुई तो उसके तुरंत बाद ही पत्नी गौरी को लेकर वह मुंबई पहुंच गए थे। लेकिन एक्टर के पास में मुंबई में रहने के लिए खुद का घर नहीं था और इसी वजह से गौरी को वह एक होटल में लेकर गए और वहां पर अजीज मिर्जा ने शाहरूख खान और गौरी के लिए एक कमरा भी बुक करवा दिया था।
हेमा मालिनी ने शाहरुख को सुहागरात की रात सेट पर बुलाया
उन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'दिल आशना है' को हेमा मालिनी डायरेक्ट कर रही थी। इतना ही नहीं गौरी के साथ में होटल पहुंचने के बाद में शाहरुख खान के पास में सबसे पहला फोन हेमा मालिनी का आता है। उसी वक्त एक्टर हेमा मालिनी को बता देते हैं कि वह मुंबई पहुंच चुके हैं। लेकिन किस्मत कुछ ऐसी हुई कि शाहरुख खान के मुंबई आने के बारे में हेमा मालिनी को जैसे ही पता चला तो एक्टर को उन्होंने सेट पर बुला लिया। शाहरुख भी एक्ट्रेस की बात टाल नहीं पाए और अपनी नई पहली सुहागरात को छोड़ हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। हालांकि वह अकेले नहीं गए वह अपनी पत्नी गौरी खान को भी साथ में लेकर गए।
शाहरुख की नई नवेली दुल्हनिया का मच्छरों ने काटकर किया बुरा हाल
लेकिन जैसे ही शाहरुख खान अपनी नई नवेली दुल्हनिया गौरी खान को लेकर शूटिंग सेट पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें हेमा मालिनी नहीं मिली।जिसके बाद में शाहरुख ने गौरी को मेकअप रूम में बिठाया। तकरीबन वह दोनों 11:00 बजे रात के शूटिंग सेट पहुंचे थे और इतने करीब 2:00 बजे तक शूटिंग की थी। लेकिन शाहरुख खान ने जिस मेकअप रूम में गौरी को बैठाया था। वहां पर वह साड़ी और भारी-भरकम ज्वेलरी के साथ चूड़ा पहने हुए बैठी हुई थी। इतना ही नहीं उसे कमरे में काफी ज्यादा मच्छर थे और इसी वजह से गौरी को मच्छरों ने काट काट कर काफी बुरा हाल कर दिया। जिस पर शाहरुख खान भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे।
शाहरुख और गौरी की सुहागरात हुई बर्बाद
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान ने इस पूरी घटना के बारे में जिक्र किया और बताया कि मुझे उस दिन अपने फैसले पर काफी ज्यादा रोना आ चुका था। एक्टर ने आगे बताया कि वह दिन मेरे और मेरी पत्नी गौरी के लिए काफी ज्यादा अपमानजनक साबित हुआ। गौरी ने अपनी सुहागरात एक घटिया कमरे में मच्छरों के बीच बिताई। जहां पर मच्छरों ने उसका काट काट कर बुरा हाल कर दिया। इसी इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि जब मैं शूटिंग करके आया तो गौरी ने मुझे कुछ बताया भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications